पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान(CM Bhagwant Singh Mann) ने अपने नीदरलैंड दौरे के दौरान वर्ल्ड हॉर्टी सेंटर का दौरा किया और इसे कृषि के क्षेत्र में बेहद उपयोगी अनुभव बताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि उनकी टीम ने आधुनिक बागवानी तकनीकों जैसे- ग्रीनहाउस खेती और कीटनाशकों के सीमित उपयोग से जुड़े तरीकों का गहराई से अध्ययन किया।
CM मान ने बताया सरकार का लक्ष्य
CM मान ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार का लक्ष्य पंजाब की खेती को आधुनिक बनाकर उसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के संस्थानों के साथ साझेदारी पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्नत हॉर्टिकल्चर तकनीक, ग्रीनहाउस सिस्टम और टिकाऊ खेती के मॉडल को अपनाकर पंजाब के किसानों के लिए बेहतर और लाभकारी व्यवस्था तैयार की जाएगी। साथ ही, उन्होंने यह भी संकेत दिया कि आने वाले समय में ऐसे वैश्विक संस्थानों के साथ अहम समझौते किए जाएंगे, जिससे कृषि क्षेत्र को और मजबूती मिलेगी।
ਨੀਦਰਲੈਂਡ ਦੇ 'ਵਰਲਡ ਹੋਰਟੀ ਸੈਂਟਰ' (World Horti Center) ਦਾ ਅੱਜ ਦਾ ਦੌਰਾ ਬਹੁਤ ਹੀ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਰਿਹਾ..
ਅਸੀਂ ਉੱਥੇ ਬਾਗਬਾਨੀ ਦੀਆਂ ਅਡਵਾਂਸ ਤਕਨੀਕਾਂ, ਗ੍ਰੀਨਹਾਊਸ ਫਾਰਮਿੰਗ ਅਤੇ ਕੀਟਨਾਸ਼ਕਾਂ ਦੀ ਘੱਟ ਵਰਤੋਂ ਬਾਰੇ ਬਾਰੀਕੀ ਨਾਲ ਜਾਣਿਆ। ਦੁਨੀਆ ਦੇ ਵਿਕਸਿਤ ਦੇਸ਼ਾਂ ਵਾਂਗ ਅਸੀਂ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਖੇਤੀ ਨੂੰ ਹੋਰ ਅੱਗੇ ਲੈ ਕੇ ਜਾਣ ਲਈ ਇਹਨਾਂ… pic.twitter.com/sfZIHpMLmA— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) April 20, 2026

