राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंचीं। यहां पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान(CM Bhagwant Singh Mann) ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया और पंजाब की ओर से उनका सम्मान किया। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई। बैठक में पंजाब से जुड़े विषयों के साथ-साथ राज्य में चल रहे जनकल्याण कार्यों और देश से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर बातचीत हुई। इस मुलाकात की तस्वीरें आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा कीं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 6 से 8 अक्टूबर तक हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। दौरे के पहले दिन उन्होंने बिलासपुर स्थित AIIMS के पहले दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में उन्होंने संस्थान के 92 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान कीं। राष्ट्रपति ने इस मौके पर चिकित्सा क्षेत्र में संवेदनशीलता और मरीजों के प्रति सहानुभूति को महत्वपूर्ण बताया। दौरे के अगले चरण में राष्ट्रपति के मनाली और अटल टनल, रोहतांग जाने का कार्यक्रम है।
जनवरी में क्यों नहीं कर पाए थे स्वागत?
इससे पहले जनवरी 2026 में राष्ट्रपति मुर्मू अमृतसर में गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के 50वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुई थीं। उस समय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान राष्ट्रपति के कार्यक्रम में मौजूद नहीं थे। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति 15 जनवरी को GNDU के दीक्षांत समारोह में शामिल हुई थीं।
ਅੱਜ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਏਅਰਪੋਰਟ ਵਿਖੇ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਮਾਨਯੋਗ ਰਾਸ਼ਟਰਪਤੀ ਸ੍ਰੀਮਤੀ ਦ੍ਰੌਪਦੀ ਮੁਰਮੂ ਜੀ ਦਾ ਪੰਜਾਬ ਪਹੁੰਚਣ ‘ਤੇ ਨਿੱਘਾ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ…
ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦੀ ਰਵਾਇਤੀ ਮਹਿਮਾਨ-ਨਿਵਾਜ਼ੀ ਅਤੇ ਅਥਾਹ ਸਤਿਕਾਰ ਨਾਲ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਧਰਤੀ ‘ਤੇ ‘ਜੀ ਆਇਆਂ ਨੂੰ’ ਕਿਹਾ…
ਸਾਡੇ ਸਾਰਿਆਂ ਲਈ ਇਹ ਬਹੁਤ ਮਾਣ ਵਾਲੀ ਗੱਲ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਅੱਜ ਗੁਰੂਆਂ-ਪੀਰਾਂ ਦੀ ਇਸ ਪਵਿੱਤਰ ਧਰਤੀ ‘ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਹਨ…— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) October 6, 2026

