Chandigarh Murder Case: चंडीगढ़ के सेक्टर-10 में एक युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पेट्रोल पंप के पास खाली जगह में करीब 30 से 35 साल की युवती का शव मिला है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवती के सिर पर भारी पत्थर से कई वार किए गए, जिससे उसका सिर बुरी तरह कुचल गया। युवती के हाथ पर ‘शिखा’ नाम लिखा हुआ है, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
पेट्रोल पंप के पास खाली जगह में मिला शव
यह मामला चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित पॉश इलाके के पास का है। पेट्रोल पंप के साथ लगते खाली स्थान पर एक राहगीर ने युवती का शव पड़ा देखा। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम की मदद से जरूरी साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए।
पत्थरों से सिर पर किए गए कई वार
प्रारंभिक जांच के मुताबिक, युवती के सिर पर भारी पत्थर से कई बार हमला किया गया। हमले में उसका सिर बुरी तरह कुचल गया। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने युवती की पहचान छिपाने की कोशिश की हो सकती है। हालांकि, इस संबंध में अभी पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
हाथ पर लिखा मिला ‘शिखा’ नाम
पुलिस को युवती के हाथ पर ‘शिखा’ नाम लिखा हुआ मिला है। हालांकि, सिर्फ इस नाम के आधार पर उसकी पहचान नहीं हो सकी है। मृतका की उम्र करीब 30 से 35 साल बताई जा रही है। घटना के समय उसने काले रंग का पायजामा और सफेद रंग की हाफ टीशर्ट पहन रखी थी। टीशर्ट के नीचे भूरे रंग का स्वेटर भी दिखाई दे रहा था।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और आसपास से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। युवती की पहचान करने के साथ ही हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। फिलहाल हत्या के आरोपी और वारदात के कारणों को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Read More:
हाहाकारी मैट हेनरी! रोहित-कोहली समेत भारत के 3 दिग्गज पहले ही ओवर में आउट, बना शर्मनाक रिकॉर्ड

