HomeCurrent Newsअमित शाह की अध्यक्षता में हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक, चार...

अमित शाह की अध्यक्षता में हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक, चार राज्यों CM हुए शामिल 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज वाराणसी में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की, इस बैठक के 4 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए जिसमें उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी सहित 120 अधिकारी शामिल हुए।

सेंट्रल जोनल काउंसिल की इस बैठक में विकास, सड़क, सुरक्षा, परिवहन, बिजली, पानी, पर्यावरण, वन समेत राज्यों के बीच सीमा विवाद, राज्य सरकारों से जुड़े ऐसे मामलों पर चर्चा की गई जो केंद्र सरकार के हस्तक्षेप के बिना नहीं सुलझ सकते।

साथ ही इस बैठक में इन चारों राज्यों में बांग्लादेशी घुसपैठियों, रोहिंग्या मुस्लिमों के अलावा भारत-नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में घुसपैठ, पॉक्सो, महिला अपराध समेत कई सुरक्षा से संबंधित मामलों को लेकर चर्चा हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments