HomeBreaking News यूपी के दो दिवसीय दौरे पर CEC ज्ञानेश कुमार, मतदान में बनाएं...

 यूपी के दो दिवसीय दौरे पर CEC ज्ञानेश कुमार, मतदान में बनाएं नया रिकॉर्ड युवा मतदाताओं से की अपील

उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रदेश के मतदाताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल के 93.7 फीसदी मतदान के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक लोगों का मतदान करना जरूरी है और उत्तर प्रदेश के मतदाता चाहें तो नया रिकॉर्ड बना सकते हैं। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित मतदाता साक्षरता क्लब (ELC) और ECI-Net के क्षेत्रीय सम्मेलन में छात्रों और शिक्षकों से संवाद के दौरान सीईसी ने चुनाव आयोग पर लगाए जा रहे आरोपों का भी जवाब दिया।

‘जिस दिशा से सूरज उगाना है, उगा लें’

चुनाव आयोग पर लगने वाले आरोपों के सवाल पर ज्ञानेश कुमार ने कहा कि आयोग किसी भी आरोप से डरने या घबराने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि आयोग आरोपों को चुनौती के रूप में लेता है और पारदर्शिता के साथ काम करता है। उन्होंने कहा, “जिसे जिस दिशा से सूरज उगाना है, वह उगाए, हम इस पर ध्यान नहीं देते। आज का युवा सबसे समझदार है, वह हर चीज समझता है।” उन्होंने चुनाव आयोग की पारदर्शिता को अटल सत्य बताते हुए कहा कि जिस तरह सूरज पूरब से निकलता है, उसी तरह आयोग का काम पारदर्शी तरीके से करना उसकी जिम्मेदारी है।

UP के युवाओं से बोले- मतदान में बनाएं नया रिकॉर्ड

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने युवाओं से चुनावी प्रक्रिया में ज्यादा सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 93.7 प्रतिशत मतदान हुआ है। अब यूपी के मतदाताओं को 2027 के विधानसभा चुनाव में इस आंकड़े को पार करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में मतदान लोकतंत्र में लोगों की भागीदारी को मजबूत करता है। सम्मेलन में प्रदेश के 20 जिलों के शैक्षणिक संस्थानों से आए शिक्षक और छात्र मौजूद रहे।

युवाओं से सीधे जुड़ने की तैयारी में आयोग

राजनीतिक दलों की ओर से चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठाए जाने वाले सवालों के बीच चुनाव आयोग अब युवाओं के साथ अपना संवाद और मजबूत करने की तैयारी कर रहा है। ज्ञानेश कुमार ने छात्रों से मतदाता साक्षरता क्लब और ECI-Net प्लेटफॉर्म का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने को कहा। उन्होंने बताया कि स्कूल और कॉलेजों में ELC को व्यवस्थित और डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि युवाओं को मतदान और चुनावी प्रक्रिया की जानकारी आसानी से मिल सके।

Read More

पाकिस्तान सीमा के पास गरजेगा दुनिया का सबसे खतरनाक अमेरिकी F-35 फाइटर जेट!

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments