अमृतसर पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दीपिका लूथरा को जान से मारने की धमकी देने वाले मुख्य आरोपी के अलावा एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी जसप्रीत सिंह लुधियाना के ढिल्लों नगर का रहने वाला बताया जा रहा है. इससे पहले, पुलिस ने सोमवार को पटियाला के रमनदीप सिंह को भी गिरफ्तार किया था. फिल्हाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के मोबाइल अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है. वहीं दोनों आरोपियों को पुलिस अमृतसर कोर्ट में पेश करेगी. ये आरोपी ई-मेल के जरिए दीपिका को जान से मारने की धमकी दे रहे थे. आरोपी पिछले कई सालों से निहंग अमृतपाल सिंह मेहरों के संपर्क में भी बताए जा रहे हैं और पंजाब में कई महिलाओं को धमकी दे चुके हैं.
इन्फ्लुएंसर दीपिका लूथरा को धमकी देने का मामला, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on ‘अब बुर्का पहनो और पूजा बंद करो…’ लखनऊ में धर्मांतरण की कोशिश, शाहनवाज समेत तीन आरोपियों पर केस दर्ज
on CM योगी आदित्यनाथ का लखनऊ में कार्यक्रम, नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ती पत्र सौंपेंगे
on CM योगी की PM मोदी से डेढ़ घंटे की मुलाकात, 24 घंटे में दूसरी बड़ी बैठक, UP चुनाव से पहले बढ़ी हलचल
on CM योगी की PM मोदी से डेढ़ घंटे की मुलाकात, 24 घंटे में दूसरी बड़ी बैठक, UP चुनाव से पहले बढ़ी हलचल
on जमुई के बाद अब बदायूं शर्मसार! जंगल में प्रेमी-जोड़े को घेरा, छेड़खानी के बाद लूटे पैसे, 3 दबोचे गए
on जमुई के बाद अब बदायूं शर्मसार! जंगल में प्रेमी-जोड़े को घेरा, छेड़खानी के बाद लूटे पैसे, 3 दबोचे गए

