HomeCurrent Newsकैबिनेट मंत्री अनिल विज के साथ हादसा, बाथरूम में पैर फिसलने से...

कैबिनेट मंत्री अनिल विज के साथ हादसा, बाथरूम में पैर फिसलने से आया फ्रैक्चर

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के साथ घर पर एक हादसा हो गया। नहाते समय वे बाथरूम में फिसल गए, जिससे उनके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया। डॉक्टरों ने उनके दोनों पैरों पर प्लास्टर चढ़ा दिया है और उन्हें एक महीने तक आराम करने की सलाह दी है।

हादसे के बाद वीडियो किया साझा

हादसे के बाद मंत्री अनिल विज का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में वे घर पर कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं और उनके दोनों पैर सामने रखी टेबल पर टिके हुए हैं। पैरों पर प्लास्टर साफ दिखाई दे रहा है। इस दौरान वे “चल री सजनी अब क्या सोचे…” गीत गुनगुनाते नजर आए, जिससे यह संदेश गया कि चोट के बावजूद उनका मनोबल मजबूत है।

पहले भी हो चुका है ऐसा हादसा

यह पहली बार नहीं है, जब अनिल विज को इस तरह की चोट लगी हो। जून 2020 में भी वे हादसे का शिकार हुए थे और उनके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हुआ था। हालांकि उस चोट की जानकारी उन्हें बाद में, मई-जून 2025 में तब मिली थी जब बाएं पैर के अंगूठे में दर्द की शिकायत के बाद जांच करवाई गई और फ्रैक्चर की पुष्टि हुई।

20 फरवरी को विधानसभा सत्र की होगी शुरुआत

20 फरवरी से हरियाणा विधानसभा का सत्र शुरू होना है। इससे एक दिन पहले 19 फरवरी को बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) की बैठक प्रस्तावित है, जिसमें सत्र की कार्यवाही पर चर्चा होनी है। कैबिनेट मंत्री अनिल विज को इस बैठक में शामिल होना था, लेकिन मौजूदा स्थिति और डॉक्टरों द्वारा दी गई एक महीने की बेड रेस्ट की सलाह के चलते उनके शामिल होने पर संशय बना हुआ है।

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments