HomeBreaking Newsदिल्ली के सीमापुरी में इमारत भरभराकर गिरी, मलबे में कई लोगों के...

दिल्ली के सीमापुरी में इमारत भरभराकर गिरी, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में मंगलवार को एक इमारत गिरने से हड़कंप मच गया। हादसा मछली मंडी के पास हुआ, जहां मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। रेस्क्यू टीम ने मलबे से दो बच्चों को बाहर निकाल लिया है। फिलहाल मौके पर राहत और बचाव अभियान जारी है।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस और फायर टीम

दिल्ली फायर सर्विस को दोपहर करीब सवा तीन बजे इमारत गिरने की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही फायर विभाग की टीम और दिल्ली पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। फायर विभाग ने बचाव अभियान के लिए चार फायर टेंडर मौके पर भेजे हैं। रेस्क्यू टीम मलबे को हटाकर अंदर फंसे लोगों की तलाश कर रही है। स्थानीय लोग भी बचाव अभियान में पुलिस और फायरकर्मियों की मदद कर रहे हैं। हादसे के बाद इलाके में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी

हादसे के बाद सामने आए वीडियो में घटनास्थल पर बड़ी मात्रा में मलबा दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोग भी हाथों से मलबा हटाते नजर आ रहे हैं। पुलिस और दमकलकर्मी राहत कार्य में जुटे हुए हैं। दो बच्चों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला गया है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इमारत गिरने के समय अंदर कुल कितने लोग मौजूद थे और कितने लोग मलबे में फंसे हैं।

करीब एक महीने बाद फिर गिरा भवन

सीमापुरी में हुआ यह हादसा ऐसे समय सामने आया है जब राजधानी में करीब एक महीने पहले सत्य निकेतन इलाके में भी इमारत गिरने की घटना हुई थी। उस हादसे के बाद भवनों की सुरक्षा और निर्माण से जुड़े नियमों को लेकर सवाल उठे थे। फिलहाल सीमापुरी में प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों को जल्द से जल्द बाहर निकालने की है। बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही हादसे में हुए नुकसान और इमारत गिरने की वजह की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

Read More

यूपी पुलिस में 10 जिलों के बदले कप्तान, 20 IPS अफसरों का हुआ तबादला, यहां देखें पूरी लिस्ट

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments