HomeBreaking Newsतरनतारन में मोमोज और चाप खाने से भाई-बहन की मौत, जांच में...

तरनतारन में मोमोज और चाप खाने से भाई-बहन की मौत, जांच में जुटी पुलिस

पंजाब के तरनतारन में संदिग्ध परिस्थितियों में सगे भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात दोनों बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। रविवार सुबह माता-पिता उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मोमोज खाने के बाद हुई उल्टियां

परिजनों के अनुसार बच्चों ने शनिवार शाम को मोमोज और चाप खाई थी। इसके कुछ समय बाद दोनों को उल्टियां होने लगीं। परिवार के मुताबिक बच्चों को 3 से 4 बार उल्टी हुई, जिसके बाद उन्हें दवाई देकर सुला दिया गया। देर रात दोनों बच्चे सो गए, लेकिन सुबह तक नहीं उठे।

दोनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ थे – मां

यह घटना तरनतारन शहर की डीएसपी वाली गली की है। यहां रहने वाले विशाल और उनकी पत्नी नेहा के दो ही बच्चे थे, दानिका और आरव। मां ने बताया कि दोनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ थे। शनिवार शाम बच्चों ने मोमोज खाने की जिद की, जिसके बाद उनके पिता पास की रेहड़ी से मोमोज और चाप लेकर आए। खाना खाने के बाद बच्चे टीवी देखने लगे थे।

मोमोज बेचने वाले से पूछताछ

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है। पुलिस ने उस रेहड़ी वाले को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जिससे मोमोज खरीदे गए थे। हालांकि रेहड़ी वाले का कहना है कि उसने वही मोमोज कई अन्य लोगों को भी बेचे थे और किसी अन्य की तबीयत खराब होने की जानकारी नहीं है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

पुलिस का कहना है कि दोनों बच्चों के शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

Read More

हरियाणा में लाखों पेंशनरों को बड़ी राहत, CM नायब सिंह सैनी ने 1884 करोड़ की सहायता राशि की जारी

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments