HomeBreaking NewsBRICS 2026: क्या बांग्लादेशी PM तारिक रहमान आएंगे दिल्ली? भारत के न्योते...

BRICS 2026: क्या बांग्लादेशी PM तारिक रहमान आएंगे दिल्ली? भारत के न्योते पर ढाका से आया बड़ा बयान

बांग्लादेश के विदेश मंत्री हुमायूं कबीर ने स्पष्ट किया है कि बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान को नई दिल्ली में आयोजित हो रहे ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन में व्यक्तिगत रूप से बतौर प्रधानमंत्री आमंत्रित नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि यह निमंत्रण बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के पद के लिए नहीं, बल्कि बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल (BIMSTEC) के वर्तमान अध्यक्ष पद के नाते दिया गया है।

बिम्सटेक प्रमुख के रूप में आमंत्रण

बांग्लादेशी समाचार पत्र ‘द डेली स्टार’ के हवाले से विदेश मंत्री हुमायूं कबीर ने कहा, “हम कैसे जाएंगे? क्या बांग्लादेश सरकार से किसी को आमंत्रित किया गया है? हमारे प्रधानमंत्री को आमंत्रित नहीं किया गया था। किसने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया गया था? बिम्सटेक (BIMSTEC) अध्यक्ष को आमंत्रित किया गया था।” पीटीआई (PTI) की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिक्स सम्मेलन की मेजबानी कर रहा भारत बिम्सटेक का वर्तमान अध्यक्ष होने के नाते आउटरीच सत्र के लिए यह निमंत्रण भेजा है। बिम्सटेक एक क्षेत्रीय संगठन है जिसमें भारत, श्रीलंका, थाईलैंड, बांग्लादेश, म्यांमार, नेपाल और भूटान शामिल हैं।

द्विपक्षीय भारत दौरे पर चल रही बातचीत

विदेश मंत्री कबीर ने यह भी जानकारी दी कि बांग्लादेश सरकार प्रधानमंत्री तारिक रहमान की भारत की द्विपक्षीय यात्रा आयोजित करने पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जब भी परिस्थितियां और समय “अनुकूल” होंगे, तब इस द्विपक्षीय दौरे को अंतिम रूप दिया जाएगा। इससे पहले तारिक रहमान की 23 अगस्त से शुरू होने वाली तीन दिवसीय आधिकारिक भारत यात्रा प्रस्तावित थी, लेकिन उस समय इसे स्थगित कर दिया गया था।

विदेश मंत्रालय (MEA) की प्रतिक्रिया

इससे पहले मंगलवार को भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने नई दिल्ली में बताया था कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में बांग्लादेशी प्रधानमंत्री की भागीदारी को लेकर ढाका की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं मिली है।

READ MORE: पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री चुन्नी लाल भगत का निधन, CM मान ने दी श्रद्धांजलि

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments