HomeBreaking NewsBJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी से दिया इस्तीफा, बोले- ‘व्यवस्था छोड़...

BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी से दिया इस्तीफा, बोले- ‘व्यवस्था छोड़ रहा हूं, विचार या व्यक्ति नहीं’

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी की सक्रिय प्राथमिक सदस्यता और राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। उन्होंने इस्तीफे में कहा कि पिछले कुछ दिनों की घटनाओं और उनसे जुड़ी परिस्थितियों पर गंभीर विचार-विमर्श के बाद उन्होंने यह अंतिम फैसला लिया है।पूनावाला ने बताया कि पार्टी ने शुरुआत में उनका इस्तीफा तुरंत स्वीकार करने से इनकार किया था और उनसे अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया था। हालांकि, काफी विचार करने के बाद उन्होंने अपने फैसले पर कायम रहने का निर्णय लिया।

वरिष्ठ नेताओं का जताया आभार

इस्तीफे की चिट्ठी में पूनावाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और संगठन महामंत्री बीएल संतोष समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि इन नेताओं के प्रति उनके मन में कोई आहत भाव नहीं है और वह पिछले पांच वर्षों में पार्टी की ओर से दिए गए मंच और अवसरों के लिए कृतज्ञ हैं।

निजी क्षेत्र में जाने की कही बात

शहजाद पूनावाला ने अपने इस्तीफे में कहा कि अत्यावश्यक आर्थिक और व्यक्तिगत परिस्थितियों के कारण वह अब निजी क्षेत्र में प्रवेश करेंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह जहां और जिस रूप में संभव होगा, प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी के दृष्टिकोण और कार्यों का समर्थन करते रहेंगे।उन्होंने कहा, “मैं पार्टी की व्यवस्था छोड़ रहा हूं, परंतु विचार और व्यक्ति नहीं।”

2017 में कांग्रेस से दिया था इस्तीफा

शहजाद पूनावाला ने 2017 में कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। इसके बाद वह बीजेपी से जुड़े और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के तौर पर लगातार टेलीविजन डिबेट्स में बीजेपी का पक्ष रखते रहे। अब करीब पांच वर्षों तक बीजेपी में सक्रिय भूमिका निभाने के बाद उन्होंने पार्टी के पद और सक्रिय प्राथमिक सदस्यता से अलग होने का फैसला किया है।

Read More

LPG e-KYC Deadline Extend: सर्वर ठप होने के बाद बढ़ाई गई डेडलाइन, जानें अब कब तक पूरा कर सकेंगे ई-केवाईसी?

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments