HomeBreaking NewsBJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का दो दिवसिय जम्मू दौरा आज...

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का दो दिवसिय जम्मू दौरा आज से शुरु, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती सम्मेलन में होंगे शामिल

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन(Nitin Navin) का जम्मू-कश्मीर के लिए दो दिवसीय दौरा आज से शुरु हो गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालने के बाद यह उनका जम्मू-कश्मीर का पहला आधिकारिक दौरा माना जा रहा है। इस यात्रा के दौरान वह संगठनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं और युवाओं से भी संवाद करेंगे।

दौरे के पहले दिन दोपहर करीब 1:30 बजे नितिन नवीन जम्मू के मिश्रीवाला क्षेत्र में आयोजित होने वाले एक खास सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के मौके पर आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर के इतिहास, राष्ट्रहित और संगठन की विचारधारा से जुड़े विषयों पर चर्चा करना है।

पंडित प्रेमनाथ डोगरा को देंगे श्रद्धांजलि

दौरे के दूसरे दिन, 7 जुलाई को भाजपा अध्यक्ष जम्मू के डोगरा चौक पहुंचकर पंडित प्रेमनाथ डोगरा को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इसके अलावा उनके विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों में शामिल होने और प्रदेश के युवाओं से सीधा संवाद करने का भी कार्यक्रम तय है जिसमें वे शामिल होंगे। पार्टी का मानना है कि इस संवाद के माध्यम से युवाओं की भागीदारी और संगठन के साथ उनका जुड़ाव मजबूत करने की एक खास कोशिश की जाएगी।

भाजपा की ओर से की गई व्यापक तैयारियां

राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत और कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए प्रदेश भाजपा ने व्यापक स्तर पर तैयारियां की हैं। रविवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सत शर्मा, संगठन महामंत्री अशोक कौल तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं ने मिश्रीवाला स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

इसके साथ ही पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सभी कार्यक्रमों की तैयारियों का अंतिम जायजा भी लिया गया। भाजपा नेताओं का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने की दिशा में बेहद जरूरी माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments