HomeBreaking NewsBJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने विधायक पद से दिया इस्तीफा,...

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने विधायक पद से दिया इस्तीफा, जानें कौन होगा बांकीपुर से अगला उम्मीदवार

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बिहार विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वे पटना की बांकीपुर सीट से विधायक थे। राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद उन्होंने संवैधानिक प्रावधानों के तहत यह कदम उठाया है।

इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा जाएगा

नितिन नबीन फिलहाल असम में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं, इसलिए वे खुद इस्तीफा देने उपस्थित नहीं हो सके। उन्होंने अपना इस्तीफा बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को सौंपा है, जो इसे आज 30 मार्च को विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार को सौंपेंगे।

14 दिन के भीतर छोड़नी होती है सदस्यता

संविधान के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति राज्यसभा का सदस्य चुना जाता है, तो उसे 14 दिनों के भीतर अपनी विधानसभा सदस्यता छोड़नी होती है। हाल ही में बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर हुए चुनाव में एनडीए के सभी उम्मीदवार विजयी रहे थे, जिनमें नितिन नबीन भी शामिल हैं।

बांकीपुर सीट हुई खाली

नितिन नबीन के इस्तीफे के बाद पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट खाली हो गई है। यह सीट राज्य की हाई-प्रोफाइल सीटों में गिनी जाती है, इसलिए अब यहां होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। बता दें कि नितिन नबीन का राजनीतिक सफर काफी मजबूत रहा है। वे बीजेपी युवा मोर्चा से लेकर संगठन के विभिन्न पदों पर सक्रिय रहे हैं। इसके अलावा वे बांकीपुर सीट से चार बार विधायक चुने गए और कुल मिलाकर पांच बार विधानसभा पहुंचे हैं।

कौन होगा अगला उम्मीदवार?

बांकीपुर सीट के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों की चर्चा भी शुरू हो गई है। इसमें डॉ. संजय मयूख का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है, जो वर्तमान में विधान परिषद सदस्य और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। इसके अलावा ऋतुराज सिन्हा, रणवीर नंदन और अजय आलोक जैसे नाम भी चर्चा में हैं।

Read More

पंजाब में स्वास्थ्य बीमा योजना पर सियासत तेज, AAP का विपक्ष पर बड़ा आरोप

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments