HomeBreaking NewsPM मोदी के जन्मदिन पर भाजपा का मेगा प्लान, 17 सितंबर की...

PM मोदी के जन्मदिन पर भाजपा का मेगा प्लान, 17 सितंबर की शाम घरों में जलेगा ‘आशीर्वाद का दिया’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर को आने वाले जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने व्यापक तैयारियां की हैं। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने देशवासियों से अपील की है कि वे 17 सितंबर की शाम 6 बजे से 7 बजे के बीच अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दिया’ जलाएं और प्रधानमंत्री की लंबी उम्र व उत्तम स्वास्थ्य की कामना करें। यह आयोजन केवल जन्मदिन का उत्सव ही नहीं, बल्कि सार्वजनिक जीवन और प्रशासनिक नेतृत्व में पीएम मोदी के 25 वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा का सम्मान भी होगा।

7 अक्टूबर 2026 को पूरे होंगे जनसेवा के 25 साल

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया था। 7 अक्टूबर 2026 को उनके मुख्यमंत्रित्व और राष्ट्रीय नेतृत्व के सफल 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि ‘जन सेवा से देश सेवा’ ही पीएम मोदी के इस 25 साल के सफर का मूलमंत्र रहा है। इस दौरान उनके नेतृत्व ने देश को एक नई दिशा और ताकत दी है। यह अभियान आम लोगों को ‘विकसित भारत @ 2047’ के राष्ट्रीय लक्ष्य से जोड़ने में भी सहायक होगा।

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

प्रधानमंत्री के जन्मदिन से शुरू होकर यह विशेष कार्यक्रम पूरे एक महीने तक चलेगा। पार्टी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित करेगी। इसकी शुरुआत 17 सितंबर को देशव्यापी रक्तदान शिविरों के साथ होगी। इसी दिन शाम को ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम होगा, जिसमें विशेष रूप से केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए परिवारों को अपने घरों में दीपक जलाकर प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

पदयात्रा और रैलियों की तैयारी

एक महीने तक चलने वाले इस सामाजिक सेवा अभियान के तहत 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर देशभर में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा जन-जागरूकता और जन-संपर्क बढ़ाने के लिए विभिन्न राज्यों में पदयात्राएं और मोटरसाइकिल रैलियां भी आयोजित की जाएंगी। इन सभी गतिविधियों के जरिए भाजपा जनसेवा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को मजबूत करने का काम करेगी।

 

READ MORE: दिशा सालियान मौत केस में CBI की जांच शुरू, हाईकोर्ट के आदेश के बाद दर्ज हुई FIR

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments