HomeBreaking Newsकेरल विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारी में जुटी भाजपा, उम्मीदवारों की पहली...

केरल विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारी में जुटी भाजपा, उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आई सामने

केरल विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोमवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। भाजपा ने 47 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है। मंजेश्वर सीट से के. सुरेंद्रन और नेमोम सीट से राजीव चंद्रशेखर को मैदान में उतारा गया है।

केरल विधानसभा चुनाव 2026

इन प्रमुख नेताओं को मिला टिकट

BJP की पहली सूची में कई प्रमुख नेताओं के नाम शामिल हैं। पार्टी ने कोझिकोड उत्तर सीट से नव्या हरिदास, कांजीरापल्ली से एडवोकेट जॉर्ज कुरियन, कझाकूटम से वी. मुरलीधरन और मंजेश्वर से के. सुरेंद्रन को उम्मीदवार बनाया है। वहीं नेमोम सीट से प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर चुनाव लड़ेंगे। पार्टी का कहना है कि इन उम्मीदवारों के जरिए राज्य में मजबूत चुनावी मुकाबला पेश किया जाएगा।

केरल विधानसभा चुनाव 2026

“यह चुनाव केरल का भविष्य तय करेगा” – भाजपा

उम्मीदवारों की सूची जारी होने से पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि आने वाला विधानसभा चुनाव राज्य के भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि केरल के लोग इस बार बदलाव चाहते हैं और पार्टी इसी उम्मीद के साथ चुनाव मैदान में उतरी है।

चुनावी मुकाबला होगा दिलचस्प

केरल में आमतौर पर मुख्य मुकाबला वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) और संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) के बीच होता रहा है। हालांकि इस बार BJP और NDA भी राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल काफी गरमाया हुआ है।

Read More

वाराणसी: नाले की गैस से चाय बनाकर महंगाई का विरोध करने पहुंचे NSUI कार्यकर्ता, पुलिस ने रोका तो सड़क पर मचा कोहराम 

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments