HomeBreaking NewsBJP ने घोषित किया लोकसभा उपचुनाव का उम्मीदवार, पूर्व DC पर जताया...

BJP ने घोषित किया लोकसभा उपचुनाव का उम्मीदवार, पूर्व DC पर जताया भरोसा

असम की नागांव लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव(Lok Sabha by-election) को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने नागांव के पूर्व जिला आयुक्त (DC) देवाशीष शर्मा को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है। शर्मा कुछ समय पहले ही बीजेपी में शामिल हुए थे। उनके पार्टी में आने के बाद से ही यह चर्चा चल रही थी कि उन्हें उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

बीजेपी के इस फैसले के साथ ही नागांव सीट पर चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। प्रशासनिक सेवा का अनुभव रखने वाले शर्मा अब सीधे चुनावी राजनीति में अपनी किस्मत आजमाएंगे।

टिकट मिलने पर शर्मा ने जताया आभार

उम्मीदवार बनाए जाने के बाद देवाशीष शर्मा ने पार्टी नेतृत्व और स्थानीय लोगों का आभार जताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को धन्यवाद दिया।

शर्मा ने कहा कि इस्तीफा देने के बाद से ही स्थानीय विधायक ने उन्हें लगातार मार्गदर्शन दिया और उन पर भरोसा जताया। उन्होंने नागांव की जनता के प्रति भी आभार व्यक्त किया और चुनाव में समर्थन की उम्मीद जताई।

संबित पात्रा ने दी शुभकामनाएं

बीजेपी के पूर्वोत्तर समन्वयक और सांसद संबित पात्रा ने भी देवाशीष शर्मा को उम्मीदवार बनाए जाने पर बधाई दी। उन्होंने बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने असम के लोकसभा उपचुनाव के लिए शर्मा के नाम को मंजूरी दे दी है। साथ ही उन्होंने शर्मा को चुनाव के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

6 अक्टूबर को होगी वोटिंग

नागांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 6 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि 9 अक्टूबर को वोटों की गिनती की जाएगी। यह सीट प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। बोरदोलोई ने 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर नागांव से जीत दर्ज की थी। बाद में वह बीजेपी में शामिल हो गए और हालिया विधानसभा चुनाव में दिसपुर सीट से जीत हासिल की।

यह भी पढ़ें : BRICS से दुनिया को साथ लाएगा भारत? जानें तारीफ करते हुए क्या बोले सलमान खुर्शीद…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments