HomeBreaking Newsबिपाशा बसु के प्रोटीन पाउडर के डिब्बे से निकले जिंदा कीड़े, परेशनान...

बिपाशा बसु के प्रोटीन पाउडर के डिब्बे से निकले जिंदा कीड़े, परेशनान होकर IAS तुकाराम मुंडे से की खास अपील…

महाराष्ट्र में खाने-पीने की चीजों और दवाओं की गुणवत्ता को लेकर फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) की कार्रवाई इन दिनों चर्चा में है। इसी बीच एक्ट्रेस बिपाशा बसु(Bipasha Basu) ने भी एक ऐसी शिकायत सामने रखी है जिसने लोगों का ध्यान खींचा है।

बिपाशा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने एक नए खोले गए Isopure प्रोटीन पाउडर के पैकेट में छोटे-छोटे कीड़े मिलने का दावा किया। उनका कहना था कि डिब्बा हाल ही में खोला गया था लेकिन इसके अंदर काफी संख्या में बेहद छोटे कीड़े दिखाई दिए। वीडियो में उन्होंने एक कीड़े को अपनी उंगली पर रखकर भी दिखाया।

तुकाराम मुंडे को किया टैग

इस मामले में बिपाशा ने महाराष्ट्र FDA के कमिश्नर तुकाराम मुंडे से मदद की अपील की है। उन्होंने अपनी सोशल मीडिया स्टोरी में मुंडे को टैग करते हुए उम्मीद जताई कि उनकी शिकायत पर ध्यान दिया जाएगा। उनका संदेश साफ था कि आम लोगों को बाजार से खरीदी गई चीजों में खराब या संदिग्ध सामग्री का सामना न करना पड़े।

श्वेता तिवारी भी उठा चुकी हैं सवाल

ऐसी शिकायत करने वाली बिपाशा पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं। इससे पहले एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने भी ऑनलाइन किराना ऑर्डर को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने दावा किया था कि Swiggy Instamart से मंगाए गए Red Bull के साथ उनके घर कॉकरोच पहुंच गया।

श्वेता ने वीडियो में कॉकरोच दिखाते हुए तुकाराम मुंडे से इस तरह की शिकायतों पर कार्रवाई करने की अपील की थी। तुकाराम मुंडे की कार्रवाई को लेकर कई सेलिब्रिटीज अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। हाल ही में प्रीति जिंटा भी ‘टीम तुकाराम मुंडे’ लिखी टी-शर्ट में नजर आई थीं। ट्विंकल खन्ना, डेजी शाह समेत कई अन्य हस्तियां भी उनके काम का समर्थन कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें : जो रूट ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में बने सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments