HomeBreaking NewsBihar Board 10वीं का रिजल्ट जारी, 81.79% छात्र पास, पुष्पांजलि और सबरीन...

Bihar Board 10वीं का रिजल्ट जारी, 81.79% छात्र पास, पुष्पांजलि और सबरीन ने किया टॉप

Bihar Board Result Declared: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar School Examination Board) ने 10वीं परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने संयुक्त रूप से परिणाम जारी किया। इस साल 16 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। इस बार कुल 81.79 प्रतिशत छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं। आंकड़ों के मुताबिक 12,35,743 परीक्षार्थी पास हुए हैं, जिसमें छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर रहा है।

दो छात्राएं बनीं टॉपर

इस साल की खास बात यह रही कि दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। पुष्पांजलि कुमारी और सबरीन परवीन दोनों ने 492 अंक प्राप्त कर राज्य में टॉप किया। पुष्पांजलि सिमतुल्ला आवासीय विद्यालय की छात्रा हैं, जबकि सबरीन परवीन वैशाली जिले के उच्च माध्यमिक विद्यालय चौराही से हैं।

12 दिनों में पूरा हुआ मूल्यांकन

बोर्ड ने कॉपियों का मूल्यांकन रिकॉर्ड समय में पूरा किया। करीब 12 दिनों के भीतर जांच प्रक्रिया समाप्त कर परिणाम घोषित कर दिया गया, जिससे छात्रों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा।

पिछले वर्षों की तुलना

बिहार बोर्ड पिछले कुछ वर्षों से समय पर रिजल्ट जारी करता रहा है। 2025 में 29 मार्च, 2024 और 2023 में 31 मार्च, 2022 में 31 मार्च और 2021 में 5 अप्रैल को परिणाम घोषित किए गए थे। इस बार भी बोर्ड ने मार्च के अंत में रिजल्ट जारी कर अपनी परंपरा को कायम रखा है।

ऑनलाइन ऐसे देखें रिजल्ट

छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन आसानी से देख सकते हैं। छात्र result.biharboardonline.org और matricbiharboard.com पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

  • होम पेज पर ‘Bihar Board 10th Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें

  • अपनी रोल संख्या और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें

  • सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा

  • चाहें तो इसे डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं

Read More: 

‘दुनिया मुश्किल दौर में’, मन की बात में बोले PM मोदी, युद्ध और ऊर्जा संकट पर जताई चिंता

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments