Homeअंतर्राष्ट्रीय#IranWarइजरायली सैनिकों को बेंजामिन नेतन्याहू का नया आदेश, कहा - गाजा का...

इजरायली सैनिकों को बेंजामिन नेतन्याहू का नया आदेश, कहा – गाजा का 70% हिस्सा कब्जा करना लक्ष्य

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा पट्टी में सैन्य नियंत्रण बढ़ाने की योजना का संकेत दिया है। जॉर्डन में आयोजित एक सम्मेलन के दौरान उन्होंने कहा कि इजरायली सेना फिलहाल गाजा के बड़े हिस्से में अपनी मौजूदगी मजबूत कर रही है और नियंत्रण का दायरा और बढ़ाया जाएगा। नेतन्याहू के मुताबिक इजरायल पहले 50% क्षेत्र पर नियंत्रण में था, जो अब बढ़कर करीब 60% तक पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि अगला लक्ष्य इस आंकड़े को 70% तक ले जाना है।

सम्मेलन में कब्जे को लेकर हुई टिप्पणी

सम्मेलन के दौरान मौजूद एक व्यक्ति ने इजरायल से गाजा के पूरे क्षेत्र पर कब्जा करने की बात कही। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए नेतन्याहू ने कहा कि उनकी सरकार चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ रही है और फिलहाल 70 प्रतिशत क्षेत्र तक पहुंचने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। यह बयान ऐसे समय आया है जब युद्धविराम से जुड़े मुद्दों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा जारी है।

युद्धविराम के अगले चरण पर बातचीत जारी

इजरायल और हमास के बीच संघर्षविराम को लेकर अप्रत्यक्ष बातचीत जारी हैं। बातचीत में हमास के हथियार छोड़ने और गाजा से इजरायली सैनिकों की वापसी जैसे मुद्दों पर चर्चा हो रही है। हालांकि, युद्धविराम की प्रक्रिया के बीच भी गाजा के बड़े हिस्से में इजरायली सैन्य मौजूदगी बनी हुई है। वहीं हमास का नियंत्रण सीमित क्षेत्रों तक सिमट गया है।

गाजा में बढ़ रहा मानवीय संकट

स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, युद्धविराम लागू होने के बाद भी इजरायली सैन्य कार्रवाई में करीब 900 फिलिस्तीनी मारे गए हैं। लंबे समय से जारी संघर्ष और लगातार हमलों के कारण गाजा के कई इलाके बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। युद्ध के कारण बड़ी संख्या में लोग विस्थापित हुए हैं और बुनियादी ढांचे को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

Read More

भारत में सबसे… नेतन्याहू ने जमकर की हिंदुस्तान की तारीफ, फिर पाकिस्तान की खोल दी सारी पोल-पट्टी, मुंह दिखाने लायक नहीं रहे शहबाज!

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments