HomeBreaking Newsआज से भारत दौरे पर बेल्जियम के PM बार्ट डी वेवर, 3...

आज से भारत दौरे पर बेल्जियम के PM बार्ट डी वेवर, 3 सितंबर को PM मोदी से करेंगे अहम वार्ता, व्यापार-रक्षा समेत इन मुद्दों पर रहेगा फोकस

Belgian PM Bart De Wever on India Visit: बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर बुधवार से भारत के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। उनका दौरा 2 से 4 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने के साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा होगी।

3 सितंबर को PM मोदी से होगी मुलाकात

प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर 3 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। दोनों नेता भारत-बेल्जियम संबंधों के पूरे आयाम और आपसी हित से जुड़े क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। इस बैठक को दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

भारत-EU FTA पर बिजनेस कार्यक्रम में देंगे भाषण

बेल्जियम के प्रधानमंत्री भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के संदर्भ में भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के एक बिजनेस कार्यक्रम में मुख्य भाषण भी देंगे। इस दौरान व्यापार और निवेश से जुड़े मुद्दों और भारत और यूरोपीय संघ के बीच आर्थिक सहयोग को आगे बढ़ाने पर जोर रहेगा।

मुंबई में इन सेक्टरों पर होगी चर्चा

भारत यात्रा के दौरान बार्ट डी वेवर मुंबई भी जाएंगे। वहां वह हीरा, बंदरगाह और लॉजिस्टिक्स से जुड़े कई हितधारकों के साथ बातचीत करेंगे। यह दौरा इन क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच संभावित सहयोग और कारोबारी अवसरों को बढ़ाने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

व्यापार से ऊर्जा तक सहयोग पर जोर

विदेश मंत्रालय के अनुसार, यात्रा के दौरान व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा, प्रौद्योगिकी, नवीकरणीय ऊर्जा, संपर्क तथा लोगों के बीच संबंधों सहित आपसी हित के कई क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा होगी।

भारत-बेल्जियम साझेदारी को मिलेगी मजबूती

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि बेल्जियम के प्रधानमंत्री की यह यात्रा भारत-बेल्जियम की आपसी साझेदारी को सुदृढ़ करने का अहम अवसर है। साथ ही इससे भारत और यूरोपीय संघ और व्यापक भारत-यूरोप संबंधों को ज्यादा अच्छा बनाने में मदद मिलेगी।

Read More:

दिल्ली में आज 35 से ज्यादा सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन, इन रास्तों पर मिल सकता है भारी जाम, घर से निकलने से पहले देखें रूट

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments