HomeBreaking Newsबारामती में लैंडिंग के दौरान ट्रेनी विमान क्रैश, हादसे में मची अफरा-तफरी

बारामती में लैंडिंग के दौरान ट्रेनी विमान क्रैश, हादसे में मची अफरा-तफरी

महाराष्ट्र के बारामती(Baramati) में रविवार को एक ट्रेनिंग विमान लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गया। घटना दोपहर करीब 12:35 बजे बारामती एयरपोर्ट परिसर में हुई। जानकारी के मुताबिक, विमान उतरने की कोशिश कर रहा था, तभी वह रनवे के पास कम ऊंचाई से नीचे गिर गया। विमान एयरपोर्ट कैंपस के अंदर ही दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। विमान को भी ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद संबंधित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

तीन महीने में दूसरा ट्रेनिंग विमान हादसा

बारामती में प्रशिक्षण उड़ानों से जुड़ी यह घटना इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि इसी साल यहां एक और ट्रेनिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो चुका है। 13 मई 2026 को बारामती के गोजुबावी इलाके में एक प्रशिक्षण विमान क्रैश हुआ था। करीब तीन महीने के भीतर दोबारा ऐसी घटना सामने आने से पायलट प्रशिक्षण उड़ानों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

एयरपोर्ट परिसर में दो संस्थाएं देती हैं पायलट ट्रेनिंग

बारामती एयरपोर्ट परिसर में पायलटों को प्रशिक्षण देने वाली दो संस्थाएं काम करती हैं। यहां नियमित रूप से ट्रेनिंग फ्लाइट संचालित होती हैं। ऐसे में लगातार सामने आ रही विमान दुर्घटनाओं ने सुरक्षा इंतजामों और प्रशिक्षण उड़ानों की निगरानी को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

बारामती में इससे पहले भी विमान हादसा सुर्खियों में रहा है। पिछले डिप्टी सीएम अजीत पवार का विमान भी बारामती में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था जिसमें विमान में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई थी। हालांकि, रविवार की घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

यह भी पढ़ें : पुडुचेरी पुलिस को मिला प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर, मेहनत और शौर्य से अर्जित किया सम्मान…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments