HomeBreaking News11 से 13 सितंबर तक बैंक शाखाएं रहेंगी बंद, SBI ने ग्राहकों...

11 से 13 सितंबर तक बैंक शाखाएं रहेंगी बंद, SBI ने ग्राहकों के लिए जारी की एडवाइजरी

बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम कराने की योजना बना रहे हैं तो तारीख पर एक नजर जरूर डाल लें। 11 सितंबर से देशभर में बैंक शाखाओं का काम लगातार तीन दिनों तक प्रभावित रहेगा। 11 सितंबर को बैंक कर्मचारी संगठनों की देशव्यापी हड़ताल है, जबकि इसके बाद 12 सितंबर को दूसरा शनिवार और 13 सितंबर को रविवार होने के कारण शाखाएं बंद रहेंगी। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने भी इस संबंध में ग्राहकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

11 सितंबर को बैंक कर्मचारी करेंगे देशव्यापी हड़ताल

SBI की एडवाइजरी के मुताबिक, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की ओर से 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है। इसके चलते बैंक शाखाओं में सामान्य कामकाज प्रभावित रहेगा। ऐसे में अगर किसी ग्राहक को शाखा जाकर कोई जरूरी काम निपटाना है, तो उसे इसके लिए वैकल्पिक दिन चुनना होगा। बैंक बंद रहने की यह स्थिति सिर्फ हड़ताल के दिन तक सीमित नहीं रहेगी। 12 सितंबर को महीने का दूसरा शनिवार है, जिस दिन बैंक शाखाओं में नियमित अवकाश रहता है। इसके अगले दिन 13 सितंबर को रविवार है। इस तरह लगातार तीन दिन शाखाओं में ग्राहकों के लिए सामान्य बैंकिंग काम उपलब्ध नहीं रहेंगे।

ऑनलाइन बैंकिंग और UPI सेवाएं चलती रहेंगी

शाखाओं के बंद रहने के बावजूद डिजिटल बैंकिंग सेवाओं पर इसका असर नहीं पड़ेगा। SBI के अनुसार इंटरनेट बैंकिंग और अन्य ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। ग्राहक UPI के जरिए लेनदेन भी सामान्य रूप से कर सकेंगे। इसी तरह ATM से पैसे निकालने की सुविधा भी चालू रहने की उम्मीद है।

हालांकि, शाखा से जुड़े ऐसे काम जिनमें बैंक कर्मचारी की जरूरत होती है, उन्हें इन तीन दिनों के दौरान नहीं कराया जा सकेगा। इसलिए चेक, दस्तावेज या अन्य जरूरी बैंकिंग कार्य के लिए शाखा जाने वाले ग्राहकों को अपनी योजना आगे बढ़ानी होगी।

Read More

BRICS Summit 2026 : 7 साल बाद भारत आएंगे शी जिनपिंग, नई दिल्ली में PM मोदी से होगी मुलाकात

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments