HomeBreaking Newsसचिन ने रिकॉर्ड तोड़कर जीता गोल्ड, भारत ने तीनों मेडल पर जमाया...

सचिन ने रिकॉर्ड तोड़कर जीता गोल्ड, भारत ने तीनों मेडल पर जमाया कब्जा

एशियन पैरा गेम्स 2026(Asian Para Games 2026) में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत को कई इवेंट्स में मेडल मिले। इनमें पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा सबसे खास रही जहां भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज तीनों मेडल जीत लिए। F46 कैटेगरी में सचिन सरजेराव खिलाड़ी ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया जबकि मोहम्मद यासर और परवीन ने भी भारत की झोली में मेडल डाले।

21 अक्टूबर को आइची-नागोया में आयोजित मुकाबले में सचिन खिलाड़ी ने अपने शानदार प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा। उन्होंने 15.87 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो करते हुए गोल्ड मेडल जीता। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने पैरा गेम्स का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। सचिन के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास रही क्योंकि उन्होंने पिछले पैरा गेम्स में भी इसी स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया था। इस बार उन्होंने अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया। इससे पहले वह पेरिस पैरालंपिक 2024 में सिल्वर मेडल जीतकर भी देश का नाम रोशन कर चुके हैं।

यासर और परवीन ने भी जीते मेडल

शॉट पुट की F46 कैटेगरी में भारत का दबदबा देखने को मिला। मोहम्मद यासर ने अपने तीसरे प्रयास में 15.06 मीटर का थ्रो किया और सिल्वर मेडल जीता। वहीं, परवीन ने 14.94 मीटर की दूरी तय करके ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इस तरह इस स्पर्धा के तीनों पदक भारतीय खिलाड़ियों को मिले।

भारत की मेडल टैली में हुआ इजाफा

इस प्रदर्शन के बाद भारत के कुल गोल्ड मेडल की संख्या 12 हो गई। इससे पहले प्रवीण कुमार ने हाई जंप और आयुष वर्मा ने F53 कैटेगरी के शॉट पुट में स्वर्ण पदक जीते। वहीं, राकेशभाई भट्ट ने T37 कैटेगरी की 100 मीटर दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

महिलाओं की पावरलिफ्टिंग में 67 किलोग्राम वर्ग के मुकाबले में कस्तूरी राजमणि ने सिल्वर मेडल जीता। भारतीय खिलाड़ियों की इन उपलब्धियों ने प्रतियोगिता में देश के प्रदर्शन को और मजबूत बनाया। सचिन खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन इस दिन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल रहा।

यह भी पढ़ें : SBI के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक होने की आशंका! फोन नंबर से पते तक…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments