HomeBreaking News‘कौन फंसाएगा ज्यादा लड़कियां?’, अयान-उजैर के बीच लगी थी शर्त, अमरावती कांड...

‘कौन फंसाएगा ज्यादा लड़कियां?’, अयान-उजैर के बीच लगी थी शर्त, अमरावती कांड के खुलासों ने सभी को चौंकाया

महाराष्ट्र के अमरावती(Amravati Case) में सामने आया लड़कियों के यौन शोषण का मामला बेहद चिंताजनक रूप ले चुका है। जांच के दौरान जो तथ्य सामने आए हैं, वे न सिर्फ चौंकाने वाले हैं बल्कि अपराध की गंभीरता को भी उजागर करते हैं। पुलिस के मुताबिक, इस केस के मुख्य आरोपी अयान अहमद(Ayan Ahmed) और उजैर खान(Uzair Khan) के बीच एक अजीब और खतरनाक प्रतिस्पर्धा चल रही थी- दोनों यह साबित करने में लगे थे कि कौन ज्यादा लड़कियों को अपने जाल में फंसा सकता है।

जांच में सामने आया है कि अयान लड़कियों को बहला-फुसलाकर उनके साथ आपत्तिजनक हरकतें करता था और उनके वीडियो बनाकर उजैर को भेजता था। कुछ समय बाद दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्से में आकर उजैर ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। यही घटना पूरे मामले के खुलासे की वजह बनी।

अयान लड़कियों को कैसे बनाता था शिकार?

पुलिस के अनुसार, अयान अपने पिता के सेकंड-हैंड कार कारोबार का इस्तेमाल अपनी ‘इमेज’ बनाने के लिए करता था। महंगी गाड़ियों के साथ फोटो और वीडियो पोस्ट कर वह खुद को प्रभावशाली दिखाता और इसी के जरिए लड़कियों से संपर्क साधता था। पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर मुलाकात और उसके बाद शोषण—यह उसका तरीका था। बताया जा रहा है कि वह पिछले दो साल से ऑनलाइन काफी सक्रिय था और खासतौर पर पिछले छह महीनों में उसने कई लड़कियों को निशाना बनाया।

पुलिस की कार्रवाई तेज

पुलिस ने उस फ्लैट को सील कर दिया है, जहां इन घटनाओं को अंजाम दिया गया था। कठोरा नाका इलाके में स्थित इस जगह के मालिक से भी पूछताछ की जा रही है और जरूरत पड़ने पर उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। शुरुआती जांच में अब तक 8 पीड़िताओं की पहचान हो चुकी है, जिनसे जुड़े 18 वीडियो और 39 फोटो सामने आए हैं।

हालांकि, पुलिस को शक है कि यह संख्या और बढ़ सकती है। इस मामले में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। SP विशाल आनंद के मुताबिक, केस की गंभीरता को देखते हुए हर एंगल से जांच की जा रही है, ताकि सभी दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जा सके।

यह भी पढ़ें : बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने रच दिया इतिहास, बॉक्स ऑफिस पर बना रही ताबड़तोड़…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments