HomeBreaking Newsमिडिल ईस्ट तनाव के बीच अमेरिका ने टेस्ट की ‘डूम्सडे’ मिसाइल, हिरोशिमा...

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच अमेरिका ने टेस्ट की ‘डूम्सडे’ मिसाइल, हिरोशिमा से 20 गुना ज्यादा मचा सकती है तबाही

मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच अमेरिका ने मंगलवार रात कैलिफोर्निया तट से एक शक्तिशाली बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सांता बारबरा के पास स्थित वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से रात करीब 11 बजे मिनटमैन-III इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) लॉन्च की गई।

बताया गया है कि यह मिसाइल इतनी ताकतवर है कि इसमें लगाया जाने वाला परमाणु हथियार हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम से लगभग 20 गुना अधिक शक्तिशाली हो सकता है।

प्रशांत महासागर में गिरा परीक्षण रॉकेट

अमेरिकी स्पेस फोर्स के अनुसार, GT-254 के नाम से पहचाना जाने वाला यह रॉकेट निहत्था था। परीक्षण के बाद यह पश्चिम-मध्य प्रशांत महासागर में मार्शल द्वीप के पास तय लक्ष्य क्षेत्र में जाकर गिरा। एयर फोर्स ग्लोबल स्ट्राइक कमांड के मुताबिक, इस परीक्षण का उद्देश्य मिसाइल सिस्टम की प्रभावशीलता, तत्परता और सटीकता की जांच करना था। 576वें फ्लाइट टेस्ट स्क्वाड्रन के कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल कैरी व्रे ने कहा कि इस परीक्षण से मिसाइल के विभिन्न तकनीकी प्रदर्शन का मूल्यांकन करने में मदद मिली।

मिडिल ईस्ट में युद्ध जैसे हालात

यह परीक्षण ऐसे समय हुआ है जब मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। हाल ही में अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमले किए थे, जिनमें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की तेहरान में मौत हो गई। इसके बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल और खाड़ी क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। वहीं हिज्बुल्लाह के सक्रिय होने के बाद इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरुत में भी हमले तेज कर दिए हैं।

अमेरिका का दावा नियमित परीक्षण

एयर फोर्स ग्लोबल स्ट्राइक कमांड ने कहा कि मंगलवार का परीक्षण कई साल पहले से तय नियमित परीक्षण कार्यक्रम का हिस्सा था और इसका मौजूदा युद्ध से सीधा संबंध नहीं है। अमेरिका के परमाणु रक्षा ढांचे में मिनटमैन-III मिसाइल अहम भूमिका निभाती है। यह अमेरिका के न्यूक्लियर ट्रायड का हिस्सा है, जिसमें जमीन, समुद्र और हवा से परमाणु हथियार लॉन्च करने की क्षमता शामिल है।

क्या है मिनटमैन-III मिसाइल?

  • मिनटमैन-III अमेरिका की सबसे पुरानी लेकिन बेहद शक्तिशाली इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक है।

  • इसे 1970 के दशक से इस्तेमाल किया जा रहा है।

  • इसकी मारक क्षमता लगभग 13,000 किलोमीटर तक है।

  • इसमें परमाणु वॉरहेड लगाया जा सकता है, हालांकि इस परीक्षण में कोई हथियार नहीं था।

  • अमेरिका के पास करीब 400 मिनटमैन-III मिसाइलें तैनात हैं।

  • इसका नाम “मिनटमैन” इसलिए रखा गया है क्योंकि इसे कुछ ही मिनटों में लॉन्च के लिए तैयार किया जा सकता है।

Read More

नितिन नवीन के नामांकन में शामिल हो सकते हैं नीतीश कुमार, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments