HomeBreaking Newsअसम में चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, तीन निलंबित विधायक...

असम में चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, तीन निलंबित विधायक भाजपा में शामिल

असम में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। राज्य में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि तीन निलंबित कांग्रेस विधायक कमलाख्या डे पुरकायस्थ, बसंत दास और शशिकांत दास सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं।

गुवाहाटी में भाजपा में शामिल हुए विधायक

तीनों विधायक गुवाहाटी स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया मौजूद रहे। उनके साथ कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ली। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनाव से पहले कांग्रेस के नेताओं का भाजपा में जाना राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

कांग्रेस पर साधा निशाना

भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व कांग्रेस विधायक कमलाख्या डे पुरकायस्थ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी इसलिए छोड़ी क्योंकि वहां तुष्टीकरण की राजनीति हो रही थी। उन्होंने कहा कि
“हम तीनों का भाजपा में आने का उद्देश्य असम और देश की सुरक्षा है। भाजपा की नीतियां राज्य और देश को आगे ले जाने वाली हैं, इसलिए हमने यह फैसला लिया। अगर कांग्रेस ने अपनी विचारधारा नहीं बदली तो आने वाले समय में पार्टी खाली हो जाएगी।”

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की प्रतिक्रिया

तीन विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इसे पार्टी के लिए बड़ा दिन बताया। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों के सम्मान को दर्शाता है। सरमा ने कहा कि राज्य में लगातार अलग-अलग दलों के नेता भाजपा से जुड़ रहे हैं।

Read More

मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच सोना गिरा धड़ाम, चांदी की भी धीमी हुई चाल, जानें क्या कहते हैं आज के दाम

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments