HomeBreaking Newsआगरा में PNG लीकेज से अफरा-तफरी, खाली कराए गए घर-दुकान, 4 घंटे तक...

आगरा में PNG लीकेज से अफरा-तफरी, खाली कराए गए घर-दुकान, 4 घंटे तक दहशत में रहे लोग

आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में गुरुवार रात PNG पाइपलाइन(Agra PNG leakage) क्षतिग्रस्त होने से अचानक अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि रामबाग चौराहे से कालिंदी बाग की ओर मेट्रो निर्माण का काम चल रहा है। इसी दौरान नूनिहई रोड पर अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने खुदाई करते समय गैस पाइपलाइन टूट गई। लाइन टूटने के बाद उसमें से गैस का रिसाव शुरू हो गया।

पाइपलाइन से गैस निकलने के कारण आसपास के इलाके में तेज गंध फैल गई। गैस की बदबू महसूस होते ही स्थानीय लोगों में डर का माहौल बन गया और कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और एहतियात के तौर पर लोगों को घटनास्थल से दूर कर दिया। आसपास की दुकानों को भी बंद कराया गया और इलाके में आवाजाही रोक दी गई।

पुलिस और फायर टीम ने संभाला मोर्चा

घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस और गैस कंपनी के कर्मचारियों ने सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए रिसाव को रोकने की कार्रवाई शुरू की। किसी बड़े खतरे से बचने के लिए आसपास के क्षेत्र में अतिरिक्त सतर्कता बरती गई।

GAIL अधिकारियों ने बताई वजह

लीकेज की सूचना मिलने के बाद GAIL India के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। डीजीएम ओमवीर सिंह के मुताबिक, मेट्रो निर्माण के दौरान बरती गई लापरवाही के कारण पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई। उनका कहना है कि संबंधित लाइन की पहले ही पहचान कर दी गई थी, इसके बावजूद खुदाई के दौरान उसे नुकसान पहुंचा।

दोनों तरफ से लाइन की गई आइसोलेट

अधिकारियों के अनुसार गैस के प्रवाह को रोकने के लिए पाइपलाइन को दोनों ओर से आइसोलेट कर दिया गया है। रिसाव पूरी तरह बंद होने के बाद क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत का काम किया जाएगा। फिलहाल प्रशासन और संबंधित टीमों की निगरानी में स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश जारी है।

यह भी पढ़ें : नशे के खिलाफ BJP का बड़ा अभियान, सतीश पूनिया पूनिया ने कार्यकर्ताओं…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments