HomeBreaking Newsनेपाल के बाद चीन में भी कांपी धरती, सिचुआन में 5.1 तीव्रता...

नेपाल के बाद चीन में भी कांपी धरती, सिचुआन में 5.1 तीव्रता का भूकंप

दक्षिण-पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर (CENC) के मुताबिक, लॉन्गचांग शहर में 5.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। फिलहाल चीन में भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।यह भूकंप ऐसे समय आया है जब पड़ोसी नेपाल पहले से ही बाढ़, भूस्खलन और भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहा है। ऐसे में चीन और नेपाल के आसपास के क्षेत्र में लगातार हो रही भूगर्भीय गतिविधियों ने चिंता बढ़ा दी है।

लॉन्गचांग बना भूकंप का केंद्र

CENC ने शुक्रवार को सिचुआन में आए भूकंप की पुष्टि की। भूकंप का केंद्र लॉन्गचांग शहर में बताया गया है। झटके महसूस होने के बाद स्थानीय स्तर पर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। हालांकि, अभी तक किसी बड़े नुकसान की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। प्रशासन की ओर से संभावित नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।

नेपाल में पहले से मची है भारी तबाही

सिचुआन में भूकंप की खबर ऐसे वक्त आई है जब नेपाल में कुछ दिन पहले भोटेकोशी नदी के पास भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई थी। इस आपदा में 490 से ज्यादा लोगों की मौत और करीब 1,500 लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। बाढ़ और भूस्खलन के बाद प्रभावित क्षेत्र में एक नई झील भी बन गई है। इसमें लगातार पानी भरने से इसके टूटने और आसपास के इलाकों में फिर से बाढ़ आने का खतरा बना हुआ है।

नेपाल में भी आया हल्का भूकंप

इस बीच नेपाल में शुक्रवार देर रात 3.2 तीव्रता का हल्का भूकंप दर्ज किया गया। हालांकि, इससे किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। नेपाल में पहले से जारी आपदा और चीन के सिचुआन में आए ताजा भूकंप के बाद पूरे क्षेत्र में प्राकृतिक और भूगर्भीय गतिविधियों पर निगरानी बढ़ गई है। फिलहाल दोनों घटनाओं के बीच किसी प्रत्यक्ष संबंध की पुष्टि नहीं हुई है।

Read More

आंवले से आई खुशहाली! यूपी की इस स्कीम ने प्रतापगढ़ के किसानों की बदली जिंदगी

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments