HomeBreaking Newsएक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी के साथ हुआ ऑनलाइन फ्रॉड, लाखों की ठगी के...

एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी के साथ हुआ ऑनलाइन फ्रॉड, लाखों की ठगी के बाद पुलिस में कराई शिकायत दर्ज

बॉलीवुड अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी(Kirti Kulhari) के साथ साइबर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनके मोबाइल फोन और क्रेडिट कार्ड की जानकारी का गलत इस्तेमाल करते हुए कुछ ही टाइम में करीब 2,43,852 रुपये की ठगी कर ली। इस घटना के बाद अभिनेत्री ने मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। FIR के मुताबिक, यह घटना रात करीब 9:31 बजे की है।

उस समय कीर्ति कुल्हारी अंधेरी पश्चिम स्थित फन रिपब्लिक मॉल के पास सिनेपोलिस थिएटर में मौजूद थीं। इसी दौरान उनके मोबाइल पर बैंक की ओर से एक अलर्ट मैसेज आया जिसमें उनके क्रेडिट कार्ड से एयरोमेक्सिको एयरलाइन पर 2,525 अमेरिकी डॉलर के भुगतान की जानकारी दी गई थी। लेनदेन को संदिग्ध समझते हुए अभिनेत्री ने तुरंत बैंक की हेल्पलाइन पर संपर्क किया। बैंक अधिकारियों ने जांच में पाया कि उनके कार्ड से बिना अनुमति के चार बड़े ट्रांजैक्शन किए गए थे। इसके बाद सुरक्षा के लिए तुरंत उनका क्रेडिट कार्ड ब्लॉक कर दिया गया।

क्रेडिट कार्ड हैक किए जाने की आशंका

कीर्ति कुल्हारी ने पुलिस को बताया कि उनके क्रेडिट कार्ड का पासवर्ड पूरी तरह गोपनीय था और उन्होंने इसे किसी के साथ साझा नहीं किया था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि किसी डिजिटल मालवेयर या स्पाईवेयर की मदद से उनके फोन या कार्ड की जानकारी हासिल की गई हो सकती है।

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साइबर सेल बैंक से जुड़े रिकॉर्ड, ट्रांजैक्शन डिटेल और डिजिटल सबूतों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

फिल्मों और वेब सीरीज में बनाई अपनी पहचान

कीर्ति कुल्हारी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने ‘पिंक’, ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’, ‘इंदु सरकार’, ‘मिशन मंगल’ और ‘क्रिमिनल जस्टिस’ जैसे प्रोजेक्ट्स में अपने अभिनय से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है। हाल ही में वह वेब सीरीज ‘शेखर होम’ में भी नजर आई थीं।

यह भी पढ़ें : ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर यूक्रेन ने उठाए सवाल, कहा – एस. जयशंकर से…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments