HomeBreaking Newsलाडो सराय फायरिंग केस में दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के...

लाडो सराय फायरिंग केस में दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद किए तीन बदमाश गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली में रंगदारी से जुड़े एक सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लाडो सराय इलाके में हुई फायरिंग के बाद फरार चल रहे तीन अपराधियों को दक्षिण जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ और ATS टीम ने संयुक्त अभियान में गिरफ्तार कर लिया।

पुष्प विहार में सूचना मिलते पहुंची पुलिस

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों की गतिविधियों को लेकर खुफिया सूचना मिली थी। इसके बाद स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर अनुज कुमार के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने पुष्प विहार इलाके में घेराबंदी कर निगरानी शुरू की गई। इसके बाद जैसे ही संदिग्ध वहां पहुंचे, पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया।

बदमाशों ने की फायरिंग

पुलिस के अनुसार, घिरते देख बदमाशों ने टीम पर करीब छह राउंड फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस दौरान दो आरोपियों के पैरों में गोली लगी और वे घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई जवानों की जान

मुठभेड़ के दौरान हेड कांस्टेबल संदीप और अरविंद की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोलियां लगीं, जिससे उनकी जान बच गई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राकेश उर्फ राका, सोनू उर्फ अड्डू और पाचन भारत के रूप में हुई है। तीनों प्रिंस तेवतिया गैंग के सक्रिय सदस्य बताए जा रहे हैं।

क्या है लाडो सराय फायरिंग केस?

दक्षिण दिल्ली के लाडो सराय इलाके में जून 2026 के पहले सप्ताह में रंगदारी के लिए हुई फायरिंग ने इलाके में सनसनी फैला दी। बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने शाम करीब 6 बजे स्थानीय बिल्डर महावीर के घर और कार्यालय के बाहर पहुंचकर ताबड़तोड़ 7-8 राउंड गोलियां चलाईं। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए, जबकि इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

Read More

जेलेंस्की के बातचीत वाले प्रस्ताव को पुतिन ने किया मना, कहा – फिलहाल ऐसी मुलाकात का कोई मतलब नहीं

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments