HomeBreaking Newsलखनऊ में छात्रा को शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, आरोपी...

लखनऊ में छात्रा को शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, आरोपी SSI सस्पेंड

लखनऊ के आशियाना थाने में तैनात रहे सब-इंस्पेक्टर धर्मवीर शाही के खिलाफ B.ED की एक छात्रा ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच एसीपी कैंट को सौंप दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शादी का वादा कर शोषण का आरोप

पीड़िता के अनुसार, उसने पहले एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था, जिसकी विवेचना आशियाना थाने में सब-इंस्पेक्टर धर्मवीर शाही कर रहे थे। छात्रा का आरोप है कि विवेचना के दौरान आरोपी अधिकारी ने उससे लगातार संपर्क बनाए रखा और बाद में शादी का भरोसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने उसे जीवनभर साथ निभाने और पत्नी का दर्जा देने का वादा किया था। छात्रा का आरोप है कि करीब डेढ़ महीने पहले वह आरोपी के साथ वाराणसी गई थी, जहां उसे पता चला कि धर्मवीर शाही पहले से शादीशुदा हैं। इसके बाद जब उसने विवाह को लेकर सवाल उठाया तो आरोपी टालमटोल करने लगा।

सबूत मिटाने की कोशिश का भी आरोप

शिकायत में छात्रा ने आरोप लगाया है कि शादी के लिए दबाव बनाने पर उसके साथ मारपीट की गई और अपमानजनक बातें कही गईं। उसने दावा किया कि 30 जुलाई की रात उसे आशियाना थाने बुलाया गया, जहां आरोपी सब-इंस्पेक्टर और उसके दो साथियों ने उसके साथ मारपीट की और उसका मोबाइल फोन छीन लिया। पीड़िता का आरोप है कि मोबाइल इसलिए छीना गया ताकि उसमें मौजूद चैट, फोटो, वीडियो और अन्य संभावित डिजिटल साक्ष्यों को मिटाया जा सके। उसने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने पर उसे और उसके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।इस मामले पर डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर ने बताया कि आरोपी सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

Read More

जल्द खुलेगा दिल्ली का बारापुला कॉरिडोर, 20 मिनट में पहुंचे मयूर विहार से AIIMS तक

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments