उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां मेजा थाना क्षेत्र के बेदौली गांव में तालाब में नहाने गए चार मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई. बुधवार की सुबह जब बच्चों के शव तालाब में मिले, तो पूरे गांव में कोहराम मच गया. परिजनों ने इस मामले को लेकर हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस हादसा और हत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार, यह घटना प्रयागराज के यमुनानगर जोन स्थित मेजा थाना क्षेत्र के बेदौली गांव की है. यहां मंगलवार की शाम करीब 4 बजे गांव के चार बच्चे अचानक घर से लापता हो गए थे. परिवार वालों ने बच्चों को इधर-उधर काफी ढूंढा, लेकिन देर रात तक किसी भी बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा. तमाम लोग बच्चों की तलाश में जुटे रहे. इसके बाद आज बुधवार की सुबह गांव के समीप स्थित तालाब से चारों बच्चों के शव बरामद हुए. जैसे ही यह खबर फैली, मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. मृत बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जायजा लिया. पुलिस ने शवों को तालाब से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
प्रयागराज में हादसा: तालाब में मिला चार मासूम बच्चों का शव
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on मेरठ Blue Drum हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी, 3 मार्च की हत्या से कोर्ट के फैसले तक पूरी कहानी
on मेरठ Blue Drum हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी, 3 मार्च की हत्या से कोर्ट के फैसले तक पूरी कहानी
on कर्मयोगी प्लेटफॉर्म की रैंकिंग में टॉप पर हरियाणा, फ्रंटलाइन कर्मचारियों की ऑनबोर्डिंग के निर्देश
on जम्मू बॉर्डर के पास से बिहार का ताराचंद गिरफ्तार, मोबाइल में मिले 1 दर्जन से ज्यादा पाकिस्तानी नंबर…
on ‘अब बुर्का पहनो और पूजा बंद करो…’ लखनऊ में धर्मांतरण की कोशिश, शाहनवाज समेत तीन आरोपियों पर केस दर्ज
on CM योगी आदित्यनाथ का लखनऊ में कार्यक्रम, नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ती पत्र सौंपेंगे
on CM योगी की PM मोदी से डेढ़ घंटे की मुलाकात, 24 घंटे में दूसरी बड़ी बैठक, UP चुनाव से पहले बढ़ी हलचल
on CM योगी की PM मोदी से डेढ़ घंटे की मुलाकात, 24 घंटे में दूसरी बड़ी बैठक, UP चुनाव से पहले बढ़ी हलचल
on जमुई के बाद अब बदायूं शर्मसार! जंगल में प्रेमी-जोड़े को घेरा, छेड़खानी के बाद लूटे पैसे, 3 दबोचे गए
on जमुई के बाद अब बदायूं शर्मसार! जंगल में प्रेमी-जोड़े को घेरा, छेड़खानी के बाद लूटे पैसे, 3 दबोचे गए

