राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी सबको चौंका दिया। अभिषेक ने केवल 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और आईपीएल में सनराइजर्स के लिए सबसे तेज अर्धशतक का नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। पहले भी ये रिकॉर्ड अभिषेक के पास ही था, जब उन्होंने 2024 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 16 गेंदों में 50 रन बनाए थे।
पारी की शुरुआत और विस्फोटक शॉट्स
दूसरे ओवर में छक्का लगाकर अभिषेक ने अपनी तूफानी पारी की शुरुआत की। तीसरे ओवर में एक और गगनचुंबी छक्का, चौथे ओवर के अंत में लगातार दो चौके और पांचवें ओवर में मैथ्यू शॉर्ट की गेंदों पर लगातार पांच बाउंड्री। इन शानदार शॉट्स के बदौलत अभिषेक 10 गेंदों में 26 रन पर पहुंचे और पांचवें ओवर की आखिरी गेंद तक 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर सनराइजर्स के लिए तूफानी शुरुआत सुनिश्चित की।
रिकॉर्ड तोड़ा और आईपीएल की रैंकिंग में शामिल हुए
अभिषेक शर्मा का यह अर्धशतक न केवल फ्रेंचाइजी रिकॉर्ड है बल्कि आईपीएल के सबसे तेज अर्धशतक की सूची में भी तीसरे स्थान पर शामिल हो गया हैं। यशस्वी जायसवाल 13 गेंद में अर्धशतक बनाकर पहले स्थान पर हैं, जबकि पैट कमिंस और रोमारियो शेफर्ड ने 14-14 गेंदों में फिफ्टी बनाई थी।
टीम स्थिति और पावरप्ले
अभिषेक शर्मा की 22 गेंदों में 59 रन की पारी (6 चौके और 4 छक्के) के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने आठ ओवर में 93/3 का स्कोर बनाया। पावरप्ले में ही टीम ने 75 रन ठोक दिए। उनके ओपनिंग पार्टनर ट्रेविस हेड ने 23 रन बनाए। वहीं कप्तान ईशान किशन इस मैच में अपना खाता भी नहीं खोल सके।
अभिषेक शर्मा आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर जेमी ओवरटन के हाथों विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों कैच आउट हुए। उनकी आतिशी पारी ने टीम को शुरुआती झटकों के बावजूद एक तेजतर्रार स्कोर बनाने में मदद की। अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी ने सनराइजर्स हैदराबाद को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मजबूत शुरुआत दिलाई और आईपीएल में उनके फॉर्म और प्रतिभा को एक बार फिर साबित किया।
READ MORE: यह हार मेरी नहीं, बल्कि बेटियों के सपनों की हार है…पीएम मोदी ने विपक्ष के रवैये पर जताया गहरा दुख

