HomeBreaking Newsअब हो गया कंफर्म! माहिरा शर्मा को डेट कर रहे हैं अभिषेक...

अब हो गया कंफर्म! माहिरा शर्मा को डेट कर रहे हैं अभिषेक शर्मा? दोनों ने मिलकर फैंस को खुद दे दिया इतना बड़ा हिंट

Abhishek Sharma and Mahira Sharma Dating Rumors: भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। दरअसल, लड़कियों के दिलों पर राज करने वाले स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की इन दिनों लिंकअप के खबरें लगातार सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अभिषेक शर्मा और अभिनेत्री माहिरा शर्मा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया है जिसके बाद ये खबरें हर तरफ फैली हुईं हैं।

दोनों ने पहना एक जैसा ब्रेसलेट

दरअसल, हाल ही में माहिरा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में वह ब्लैक टैंक टॉप और जींस में नजर आईं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘बातें बनाना चाहते हो बनाओ, लेकिन सिर्फ मेरी क्यूटनेस की’। हालांकि, फैंस की नजर उनके कैप्शन से ज्यादा उनके हाथ में पहने गए ब्रेसलेट पर गई।

अभिषेक शर्मा की तस्वीरों में भी दिखा वही ब्रेसलेट

माहिरा शर्मा की पोस्ट के लगभग उसी समय अभिषेक शर्मा ने भी अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। ये तस्वीरें आईपीएल 2026 के बाद की बताई जा रही हैं। अभिषेक की तस्वीरों में भी उनके हाथ में वैसा ही प्लस साइन वाला ब्रेसलेट दिखाई दिया, जैसा माहिरा ने अपनी तस्वीरों में पहना था।

फैंस लगा रहे रिश्ते के कयास

दोनों के सोशल मीडिया पोस्ट और एक जैसे ब्रेसलेट देखने के बाद फैंस ने उनके रिश्ते को लेकर अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स यह सवाल उठा रहे हैं कि दोनों के पास एक जैसा ब्रेसलेट कैसे है और दोनों ने लगभग एक ही समय पर पोस्ट क्यों शेयर किए।

IPL के दौरान भी नजर आया था ब्रेसलेट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिषेक शर्मा के हाथ में यह प्लस साइन वाला ब्रेसलेट आईपीएल मैचों के दौरान भी देखा गया था। इसी वजह से सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों को और हवा मिल रही है। हालांकि, फिलहाल दोनों के रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

रिश्ते पर नहीं कोई कन्फर्मेशन

अभिषेक शर्मा और माहिरा शर्मा के बीच क्या संबंध हैं, इसे लेकर अभी तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता। फिलहाल सोशल मीडिया पोस्ट और ब्रेसलेट को आधार बनाकर ही फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

कौन हैं माहिरा शर्मा?

माहिरा शर्मा टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं। वह कई पंजाबी म्यूजिक वीडियो और फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह रियलिटी शो बिग बॉस 13 में भी नजर आ चुकी हैं। माहिरा ने ‘नागिन’ और ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ जैसे टीवी शोज में भी काम किया है। वह जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं।

Read More:

जीवन की हर मुसीबत में चट्टान बन खड़े रहते हैं इन 4 राशियों वाले पिता, जुगनू की तरह चमकता है इनके बच्चों का भविष्य! देते हैं सफल जिंदगी का मंत्र

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments