पंजाब में आम आदमी पार्टी ने अपने संगठन को और मजबूत करने के लिए नई नियुक्तियों का ऐलान किया है। पार्टी ने प्रवक्ताओं, टीवी पैनलिस्टों और संगठनात्मक पदाधिकारियों की नई सूची जारी की। यह सूची पंजाब के पार्टी प्रभारी मनीष सिसोदिया और प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा की ओर से जारी की गई है। नई नियुक्तियों के जरिए पार्टी ने विधानसभा स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक संगठन को सक्रिय करने पर जोर दिया है। पार्टी का उद्देश्य जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने के साथ-साथ मीडिया में पार्टी का पक्ष मजबूती से रखने के लिए जिम्मेदारियां तय करना है।
23 प्रवक्ताओं को मिली जिम्मेदारी
AAP की ओर से जारी सूची में कुल 23 प्रवक्ताओं के नाम शामिल हैं। इनमें गुरमीत सिंह मीत हेयर, डॉ. राजकुमार चब्बेवाल, मालविंदर सिंह कंग, दिनेश चड्ढा, डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर, जगदीप गोल्डी कंबोज और देवेंद्र सिंह लड्डी ढोस समेत कई नेताओं को शामिल किया गया है।
ये प्रवक्ता अलग-अलग मंचों पर पार्टी की नीतियों और सरकार के कामकाज को सामने रखने के साथ विपक्ष के सवालों का जवाब देंगे।




29 टीवी पैनलिस्ट भी नियुक्त
आम आदमी पार्टी ने टेलीविजन डिबेट और मीडिया कार्यक्रमों के लिए 29 टीवी पैनलिस्टों की भी घोषणा की है। इनमें अरविंदर सिंह भट्टी, रणबीर सिंह ढींडसा, करमजीत कौर संधू, कंचन देओल और अमंदीप संधू समेत अन्य नाम शामिल हैं। टीवी पैनलिस्टों को पार्टी का पक्ष विभिन्न समाचार चैनलों और मीडिया मंचों पर रखने की जिम्मेदारी दी गई है।


संगठन में 19 पदाधिकारियों की नियुक्ति
AAP ने संगठनात्मक स्तर पर भी बड़ा फेरबदल किया है। नई सूची में कुल 19 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें चार हलका प्रभारी, 14 ब्लॉक अध्यक्ष और एक ब्लॉक कोऑर्डिनेटर शामिल हैं। इन पदाधिकारियों की जिम्मेदारी अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी की गतिविधियों को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय कायम करना और संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय रखना होगा।
मनजिंदर सिंह लालपुरा प्रवक्ता बनाए जाने पर सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए धन्यवाद किया है। वीडियो देखें –
Read More
कन्नड़ स्टार यश के ‘टॉक्सिक’ इवेंट में बड़ा हादसा, साउंड स्टैंड गिरने से छात्र घायल, एक बेहोश, एक्टर ने तुरंत रोकी स्पीच