HomeBreaking News61 की उम्र में तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर...

61 की उम्र में तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, दुल्हन गौरी स्प्रैट संग पहली तस्वीर आई सामने

Aamir Khan Married With Gauri Spratt: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने 61 साल की उम्र में अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करते हुए गौरी स्प्रैट से शादी कर ली है। दोनों ने 5 जुलाई को मुंबई के पाली हिल स्थित आमिर के घर पर परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में रजिस्टर्ड मैरिज की है। शादी ‘स्पेशल मैरिज एक्ट’ के तहत हुई है। आमिर के प्रवक्ता ने भी साफ किया है कि दोनों अब शादी करके पति-पत्नी बन चुके हैं। शादी की पहली तस्वीर सामने आने के बाद फैंस उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं।

घर पर हुई रजिस्टर्ड मैरिज

शादी की तैयारियां पिछले काफी समय से चल रही थीं। हाल ही में आमिर खान ने बताया था कि वह और गौरी घर पर ही सादगी के साथ शादी करेंगे, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल होंगे। इस खास मौके के लिए पाली हिल स्थित उनके घर को रोशनी से सजाया गया था।

दोपहर 12:45 बजे हुए दस्तखत

‘इंडियाटुडे’ की रिपोर्ट के मुताबिक, 5 जुलाई को दोपहर करीब 12:45 बजे आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी के दस्तावेजों पर साइन किए। इस दौरान परिवार के करीबी लोग मौजूद रहे। शादी समारोह के दौरान गौरी स्प्रैट का बेटा भी दोनों के साथ खड़ा नजर आया। शादी पूरी होने के बाद आमिर और गौरी भावुक नजर आए, दोनों की आंखें नम हो गईं। इसके बाद आमिर ने बारिश के बीच कवरेज कर रहे पैप्स और मीडिया कर्मियों को मिठाई भी बंटवाई।

परिवार और मेहमान रहे मौजूद

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी में करीब 100 से 150 मेहमान शामिल हुए। आमिर की बेटी आइरा अपने पति के साथ समारोह में पहुंचीं, जबकि बेटे जुनैद भी इस खास मौके का हिस्सा बने। अभिनेता की बहन समेत परिवार के दूसरे सदस्य भी समारोह में मौजूद रहे। शादी से एक दिन पहले घर पर फर्नीचर और कुर्सियां पहुंचाने की तस्वीरें भी सामने आईं थीं। मुंबई में भारी बारिश और रेड अलर्ट के बावजूद शादी की तैयारियां लगातार चलती रहीं।

इन खास मेहमानों ने बढ़ाई रौनक

आमिर खान की शादी में कई खास मेहमान भी पहुंचे। अंबानी परिवार भी समारोह में शामिल होने के लिए उनके घर पहुंचा। हालांकि, भारी बारिश के बीच आमिर के घर के बाहर एक बड़ा पेड़ गिर जाने से अंबानी परिवार का काफिला कुछ देर के लिए रुक गया। इसके अलावा निर्देशक आशुतोष गोवारिकर अपनी पत्नी के साथ शादी में शामिल हुए। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे भी दोस्त आमिर खान को शुभकामनाएं देने पहुंचे।

पहले भी दो बार कर चुके हैं शादी

गौरी स्प्रैट से पहले आमिर खान दो बार शादी कर चुके हैं। उन्होंने साल 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी, जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद और आइरा हैं। करीब 16 साल बाद साल 2002 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद फिल्म ‘लगान’ के दौरान उनकी मुलाकात किरण राव से हुई और दोनों ने साल 2005 में शादी कर ली। इस रिश्ते से उनके बेटे आजाद का जन्म हुआ। हालांकि, साल 2021 में आमिर और किरण राव ने भी अलग होने का फैसला किया।

गौरी स्प्रैट बनीं तीसरी पत्नी

अब आमिर खान ने गौरी स्प्रैट के साथ तीसरी शादी कर अपने जीवन की नई पारी शुरू की है। दोनों ने ‘स्पेशल मैरिज एक्ट’ के तहत अपनी शादी रजिस्टर कराई। इसके बाद घर पर एक निजी समारोह रखा गया। दोनों ने किसी भव्य रिसेप्शन का आयोजन नहीं किया। शादी की गेस्ट लिस्ट से लेकर फूड मेन्यू तक दोनों ने मिलकर तैयार किया।

Read More:

लुधियाना में 360 पुलिसकर्मियों की कई जगहों पर ताबड़तोड़ रेड, 132 बदमाश गिरफ्तार, शहर भर में नाकाबंदी से हड़कंप

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments