HomeBreaking Newsलुधियाना में 360 पुलिसकर्मियों की कई जगहों पर ताबड़तोड़ रेड, 132 बदमाश...

लुधियाना में 360 पुलिसकर्मियों की कई जगहों पर ताबड़तोड़ रेड, 132 बदमाश गिरफ्तार, शहर भर में नाकाबंदी से हड़कंप

पंजाब सरकार और राज्य पुलिस द्वारा अपराध और नशे के नेटवर्क पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लुधियाना(Ludhiana) में आज सुबह एक बड़े स्तर पर छापेमारी की गई। यह कार्रवाई “ऑपरेशन प्रहार-3” के तहत तड़के करीब 4 बजे शुरू हुई जिसमें पुलिस ने कई इलाकों में एक साथ रेड की।

लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट की ओर से इस ऑपरेशन के लिए 360 प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों की 60 अलग-अलग टीमें बनाई गईं थीं। इन टीमों को शहर के अलग-अलग चिन्हित स्थानों में भेजा गया जहां पर आपराधियों से जुड़े लोगों के ठिकानों पर कार्रवाई की गई। इस पूरे अभियान को DGP कार्यालय की ओर से अतिरिक्त पुलिस बल भी उपलब्ध कराया गया।

132 से आरोपी गिरफ्तार

पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि इस शुरुआती कार्रवाई में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। अब तक 132 से ज्यादा आरोपियों को राउंडअप किया गया है और उनसे अपराधों को लेकर पूछताछ जारी है। इनमें ऐसे लोग भी शामिल हैं जो पहले से दर्ज गंभीर मामलों में शामिल थे या गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े बताए जा रहे हैं।

हथियार और नशे का सामान बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस को कई जगहों से अवैध सामान भी मिला है। टीमों ने नशीले पदार्थ जैसे – हेरोइन, गांजा, अफीम और नशीली गोलियों के साथ-साथ कुछ अवैध हथियार और चोरी के वाहन भी बरामद किए हैं। इसी के साथ जांच में सामने आया है कि पकड़े गए कुछ लोग कुख्यात गैंगस्टरों के सहयोगी के रूप में काम कर रहे थे।

पूरे शहर में हुई नाकाबंदी

इस अभियान को आगे के लिए और भी ज्यादा सफल बनाने के लिए पुलिस ने शहर के एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर भी सख्त नाकाबंदी कर दी है। आपको बता दें कि कुल मिलाकर 8 प्रमुख स्थानों पर वाहनों की गहन जांच की जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध की आवाजाही पर रोक लगाई जा सके। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और अपराधियों पर शिकंजा और कड़ा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: टॉप 10 में 9 यूरोपीय देशों का कब्ज़ा…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments