HomeCurrent NewsHaryana : हिसार में ग्रामीण बैंक में हुई लाखों की चोरी,...

Haryana : हिसार में ग्रामीण बैंक में हुई लाखों की चोरी, चोरों ने दीवार काटकर वारदात को दिया अंजाम

हरियाणा के हिसार जिले के अग्रोहा स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। कुछ बदमाशों ने बैंक की पीछे की दीवार काटकर अंदर घुसने का रास्ता बनाया और स्ट्रॉन्ग रूम में रखी तिजोरी को कटर से काटकर करीब 27 लाख 92 हजार रुपये चोरी कर लिए।

बैंक खुलने के बाद हुआ खुलासा

आमतौर पर शनिवार और रविवार को बैंक बंद रहता है। इसलिए आज (12 जनवरी) सोमवार को जब बैंक खुला तब इस चोरी का खुलासा हुआ। एक कर्मचारी को दीवार में कटाव और अंदर बिखरे सामान देखकर शक हुआ। इसके बाद कर्मचारी ने तुरंत सूचना बैंक मैनेजर को दी। मैनेजर अंकित कुंडू, जो गांव पाबड़ा के रहने वाले हैं, मौके पर पहुंचे और देखा कि चोर तिजोरी काटकर कैश निकाल ले गए हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही अग्रोहा पुलिस और DSP किशोरी लाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सिरसा से डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स को भी बुलाया गया। जांच के अनुसार, यह वारदात रविवार रात 12 बजे के बाद की है। CCTV फुटेज में एक नकाबपोश व्यक्ति बैंक के अंदर जाता हुआ दिख रहा है। पुलिस का मानना है कि चोरी में 5 से 6 लोगों का गिरोह शामिल हो सकता है।

तिजोरी से 50 हजार की गड्डी छूटी

बैंक मैनेजर अंकित कुंडू ने बताया कि तिजोरी में करीब 28 लाख रुपये रखे थे, जिनमें से 27.92 लाख रुपये ले जाए गए, जबकि 50 हजार रुपये की एक गड्डी मौके पर छूट गई। तिजोरी में 500, 200 और 100 रुपये के नोट रखे हुए थे। उन्होंने कहा कि छुट्टी के कारण बैंक दो दिन बंद रहने का चोरों ने फायदा उठाया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments