कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि हरियाणा में यह तीसरी भाजपा सरकार है। सरकार को प्रदेश की गरीब जनता ने चुना है। इसलिए प्रदेश की जनता के लिए सरकारी अस्पतालों में क्रोनिक किडनी रोगियों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी गई है। नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने झूठ फैलाया। कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को भ्रमित किया। किसानों को भड़काया और युवाओं को अंधविश्वास में धकेला। इतना ही नहीं कांग्रेस ने खिलाड़ियों का भी इस्तेमाल किया। इसलिए जनता ने कांग्रेस को करारा जवाब दिया है।
सरकार किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदेगी
नायब सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हित में काम कर रही है। किसानों का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीदा जाएगा। धान की खरीद की समीक्षा की जाएगी। 17% धान की नमी तक एमएसपी पर खरीद की जाएगी। अब तक 23.21 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। 11 लाख मीट्रिक टन धान का उठान हो चुका है। किसानों को 3 हजार 56 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं। 2.70 मीट्रिक टन बाजरा खरीदा जा चुका है। 93 लाख मीट्रिक टन बाजरा उठाया जा चुका है। बाजरे की खरीद के लिए 331 करोड़ रुपये भी दिए गए हैं।
अगले पांच साल में हरियाणा और तरक्की करेगा।
नायब सैनी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले को आज से लागू किया जा रहा है। अनुसूचित जातियों के वर्गीकरण के फैसले को लागू किया जा रहा है। कांग्रेस सरकार युवाओं के जीवन में अंधेरा ला रही थी। कांग्रेस राज में पर्ची खर्ची से नौकरियां दी जा रही थीं। युवाओं को रोजगार देना हमारी जिम्मेदारी है। कांग्रेस युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही थी। हमारी सरकार ने बिना पर्ची खर्ची के नौकरियां दी हैं। अगले पांच साल में हरियाणा और तरक्की करेगा।
- कमरा नंबर 24 में कृष्ण बेदी का कार्यालय
- कमरा नंबर 31 में श्रुति चौधरी का कार्यालय
- कमरा नंबर 34 में कृष्ण लाल पवार का कार्यालय
- कमरा नंबर 39 में राव नरवीर का कार्यालय
- आठवीं मंजिल पर श्याम सिंह राणा कमरा नंबर 47
- कमरा नंबर 43 में रणबीर गंगवा का कार्यालय
- कैबिनेट मंत्री अनिल विज को सचिवालय में 8वें फ्लोर पर 32 नंबर कमरा मिला
- करला नंबर 43 में रणबीर गंगवा का कार्यालय
- कमरा नंबर 14 में विपुल गोयल का कार्यालय
- छठी मंजिल पर महिपाल ढांडा का कार्यालय
- महिपाल ढांडा का कमरा नंबर 42
- पांचवीं मंजिल पर अरविंद शर्मा का कार्यालय
- अरविंद शर्मा का कमरा नंबर 40
- नौवीं मंजिल पर भी मंत्रियों का कार्यालय
- कमरा नंबर 43 में राजेश नगर का कार्यालय
- कमरा नंबर 43सी में आरती राव का कार्यालय
