Wednesday, February 18, 2026
HomeCurrent News'पांच करोड़ दो नहीं तो होगा बाबा सिद्दीकी जैसा हाल...सलमान खान को...

‘पांच करोड़ दो नहीं तो होगा बाबा सिद्दीकी जैसा हाल…सलमान खान को फिर मिली धमकी

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है इस बार अभिनेता सलमान खान के लिए यह धमकी भरा मैसेज मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर आया है जिसके बाद सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है साथ ही मुंबई पुलिस इस मैसेज की जांच करने में जुट गई है।

बता दें कि जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग की ओर से सलमान खान को लगातार जान से मारने की धमकी मिलती रहती है। इस बार धमकी भरा मैसेज करने वाले ने लॉरेंस बिश्नोई की गैंग का हवाला देते हुए कहा कि अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं तो उन्हें पांच करोड़ रुपये देने होंगे इसे हल्के में लेने की गलती न करें साथ ही इस मैसेज में कहा गया कि अगर उन्होंने पैसे नहीं दिए तो उनका हाल बाबा सिद्दीकी से जैसा होगा।

गौरतलब हो कि अप्रैल महीने से ही सलमान खान लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर हैं। इस मामले के संदर्भ में अभिनेता ने 4 जून को मुंबई पुलिस के सामने एक बयान भी दर्ज कराया था उनके द्वारा दर्ज कराए गए इस बयान के अनुसार लॉरेंस बिश्नोई ने अपने गिरोह के सदस्यों की मदद से उनके घर के बाहर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments