Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent NewsHSSC ग्रुप C और D भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित, 24 हजार...

HSSC ग्रुप C और D भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित, 24 हजार अभ्यर्थियों को मिली सरकारी नौकरी

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने गुरुवार को ग्रुप-C और D की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। नतीजे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं बता दें, ग्रुप सी के कुल पदों की संख्या 25 हजार 500 और ग्रुप डी के कुल पदों की संख्या 2600 थी। इनमें कुल ग्रुपों की संख्या 25 और कुल कैटेगरियों की संख्या 205 थी इन पदों के लिए करीब 24 हजार अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

गौरतलब को कि हरियाणा में नई सरकार के गठन से पहले नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से एक दिन पहले ही बुधवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए भर्ती परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने की घोषणा की थी।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से ग्रुप सी व डी विभिन्न पदों पर जारी भर्तियों के परिणाम वीरवार को घोषित कर दिए गए हैं। आयोग ने करीब 24 हजार अभ्यार्थियों का रिजल्ट जारी किया है। ग्रुप सी के कुल पदों की संख्या 25 हजार 500 व वहीं ग्रुप डी के कुल पदों की संख्या 2600 थी। इनमें कुल ग्रुपों की संख्या 25 व कुल कैटेगरियों की संख्या 205 थी। इन पदों पर कुल करीब 24 हजार अभ्यार्थियों का चयन किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments