Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsहो गया दिवाली को लेकर 9 दिन की छुट्टी का ऐलान, जानिए...

हो गया दिवाली को लेकर 9 दिन की छुट्टी का ऐलान, जानिए ब्रेक कितना जरूरी

शॉपिंग साइट मीशो ने अपने सभी कर्मचारियों को रीसेट और रिचार्ज करने के लिए 9 दिन की छुट्टी दी है। कंपनी ने नो लैपटॉप, मीटिंग, ईमेल और कॉल हॉलिडे की घोषणा की है। यह छुट्टी 26 अक्टूबर से 4 नवंबर तक होगी। कंपनी की इस पॉलिसी के लिंक्डइन पोस्ट को कमाल का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर काम से छुट्टी क्यों जरूरी है। यह किसी कंपनी और उसके कर्मचारियों के लिए कितनी जरूरी हो सकती है। आइए जानते हैं…

काम से छुट्टी क्यों जरूरी है

किसी कंपनी के लिए कर्मचारियों से काम करवाना और कर्मचारियों का काम के लिए उत्सुक रहना बहुत अच्छी बात है, लेकिन इसके साथ ही सेहत का ख्याल रखना भी जरूरी है। काम के चक्कर में सेहत को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। लगातार काम का तनाव कर्मचारी को बीमार कर सकता है, जो उसके और कंपनी दोनों के लिए अच्छा नहीं है, इसलिए समय-समय पर छुट्टी लेना जरूरी हो जाता है।

काम से छुट्टी लेने के सिर्फ फायदे ही फायदे हैं

1. उत्पादकता में सुधार

विशेषज्ञों का मानना ​​है कि जब आप बिना रुचि के और तनाव में काम करते हैं, तो इसका बुरा असर पड़ता है। जब आप अपनी छुट्टियां खुशी-खुशी बिताते हैं और फ्रेश माइंड से काम करते हैं तो प्रोडक्टिविटी बढ़ती है। भारत और विदेश की कई कंपनियों ने खुद इस प्रयोग को देखा है। उन्हें इससे फायदा हुआ है।

2. तनाव कम होता है

काम की व्यस्त दिनचर्या से कुछ समय निकालकर छुट्टी पर जाने, आराम करने और मौज-मस्ती करने से न सिर्फ मन खुश रहता है, बल्कि शरीर में स्ट्रेस हॉरमोन कॉर्टिसोल भी कम होता है। जो सेहत के लिए फायदेमंद है।

3. दिल की बीमारी दूर होती है

जो लोग साल में दो बार लंबी छुट्टियों पर जाते हैं, उन्हें दिल की बीमारी का खतरा कम होता है। उन्हें दूसरों के मुकाबले दिल की बीमारी 8 गुना कम होती है। वहीं, जो लोग साल में एक बार भी लंबी छुट्टी पर नहीं जाते, उन्हें दिल का दौरा पड़ने का खतरा 32% ज्यादा होता है।

4. शरीर को मिलती है नई ऊर्जा

काम के दबाव के बाद ब्रेक लेने से निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होती है और काम करने की शक्ति भी बढ़ती है। छुट्टियां लेने वाले लोग दूसरों के मुकाबले ज्यादा एक्टिव और खुश रहते हैं, जिसका असर उनके काम पर भी दिखता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments