Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent Newsहरियाणा विधानसभा चुनाव: कांग्रेस के झूठ के झांसे में नहीं आई प्रदेश...

हरियाणा विधानसभा चुनाव: कांग्रेस के झूठ के झांसे में नहीं आई प्रदेश की जनता- JP  नड्डा 

हरियाणा विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार भाजपा ने जीत दर्ज कर प्रदेश की राजनीति में इतिहास रच दिया है। प्रदेश में जीत की हैट-ट्रिक लगाकर सरकार बनाने वाली भाजपा पहली पार्टी बन गई है।

हरियाणा में भाजपा की जीत के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने नई दिल्ली में स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया इस दौरान उन्होंने हरियाणा के मतदाताओं का आभार जताया साथ ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना भी साधा। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कहा कि हरियाणा में हमने जो जीत हासिल की और जम्मू-कश्मीर में भी हमने अपना वोट शेयर बढ़ाया है, यह सब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संभव हो पाया है। जनता ने भाजपा पर विश्वास व्यक्त किया है, यह उसका ही परिणाम है।

जेपी नड्डा ने कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता हर तरह से झूठ फैलाने में जुटे थे, लेकिन जनता ने उनकी एक नहीं सुनी और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाई है। हरियाणा में आज युवाओं, किसानों, दलितों और महिलाओं के लिए अगर सबसे पसंदीदा पार्टी कोई है तो वह भाजपा है।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह सरकार सक्रिय, उत्तरदायी और जवाबदेह है। कांग्रेस की ओर से फैलाए गए झूठ के बावजूद हरियाणा की जनता ने राज्य में भाजपा को चुना और कांग्रेस को सबक सिखाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments