Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsदीपिका पादुकोण ने दिया बेटी को जन्म, रणवीर सिंह के घर गूंजी...

दीपिका पादुकोण ने दिया बेटी को जन्म, रणवीर सिंह के घर गूंजी किलकारियां

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पिछले नौ महीनों से जिस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, आखिरकार वो दिन आ ही गया। दीपिका पादुकोण रविवार को मां बनीं। उन्होंने मुंबई के एच.एन रिलायंस अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। शनिवार शाम को रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका को अस्पताल लेकर गए और अब ये बड़ी खुशखबरी आई है। ऋषि पंचमी के मौके पर दीपिका-रणवीर को जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी मिली है।

दीपिका-रणवीर 6 साल बाद बने माता-पिता

साल की शुरुआत में दीपिका पादुकोण ने सभी के साथ खुशखबरी शेयर की थी कि वो मां बनने वाली हैं। शादी के 6 साल बाद दीपिका-रणवीर एक नन्ही परी के माता-पिता बने हैं। जैसे ही ये खबर सामने आई है कपल को बधाइयां मिलनी शुरू हो गई हैं। सूत्रों की मानें तो दीपिका ने सी-सेक्शन के जरिए अपनी बेटी को जन्म दिया है। दीपिका-रणवीर ने अपने बच्चे के स्वागत के लिए पहले से ही ये दिन चुना था।

दीपिका-रणवीर ने किए बप्पा के दर्शन

दीपिका दो दिन पहले मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर के बाहर रणवीर सिंह के साथ नजर आईं। उन्होंने अपने पति के साथ बप्पा का आशीर्वाद लिया और फिर अगले दिन उन्हें अस्पताल के बाहर कैप्चर किया गया। शनिवार शाम को दीपिका-रणवीर की कार मुंबई के एच.एन रिलायंस अस्पताल के बाहर देखी गई। कुछ देर बाद दीपिका की मां और बहन भी अस्पताल पहुंच गईं, जिसके बाद यह तय हो गया कि इस कपल के घर कभी भी नन्हा मेहमान आ सकता है।

रणवीर सिंह शुरू से ही अपने पहले बच्चे के लिए काफी उत्साहित थे। अब वो पिता बन चुके हैं और उनकी जिम्मेदारियां भी बढ़ गई हैं। कुछ समय पहले रणवीर सिंह से पूछा गया था कि उन्हें बेटा चाहिए या बेटी, एक्टर के जवाब ने सभी का दिल जीत लिया था। एक्टर ने कहा था कि बच्चे भगवान के प्रसाद की तरह होते हैं, जिन्हें आपको पूरे दिल से स्वीकार करना चाहिए। दीपिका पादुकोण की बेटी की एक झलक के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इसके लिए सभी को काफी इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि अक्सर सितारे काफी समय तक अपने बच्चों का चेहरा नहीं दिखाते हैं।

दीपिका-रणवीर फिलहाल ब्रेक पर रहने वाले हैं। पैरेंट्स बनने के बाद अब ये कपल अपनी बेटी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेगा। ऐसे में दोनों स्टार्स ने अपने-अपने काम से ब्रेक ले लिया है। हालांकि दीपिका ने ‘सिंघम अगेन’ में अपने कैमियो की शूटिंग के बाद ही ब्रेक लिया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments