Tuesday, February 10, 2026
HomeCurrent Newsसिलेंडर से भरे ट्रक के पलटने से लगी आग, कड़ी मशक्कत के...

सिलेंडर से भरे ट्रक के पलटने से लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला गया 

पंजाब के श्री कीरतपुर साहिब में सिलेंडर से भरा ट्रक आज सुबह पलट गया जिसके बाद ट्रक में आग लग गई गनीमत यह रही की सिलेंडरों में गैस कम होने के कारण ट्रक में ज्यादा आग नहीं लगी और मौके पर पहुंची पुलिस और सड़क सुरक्षा फोर्स के जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।

बता दें कि ट्रक ऑक्सीजन सिलेंडरों से भरा हुआ था लेकिन उनमें गैस ज्यादा नहीं थी जिसे ट्रक ड्राइवर सिलेंडरों में गैस भरवाने के लिए नंगल ले कर जा रहा था लेकिन वह ट्रक अनियंत्रित होकर श्री कीरतपुर साहिब के पातालपुरी चौक पर पलट गया जिसके बाद यह हादसा हुआ लेकिन गनीमत यह रही कि सिलेंडर खाली होने की वजह से ज्यादा आग नहीं फैली और इस पर काबू पा लिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments