Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsदिल्ली : जबरन वसूली के मामले में राष्ट्रीय स्तर के पूर्व साइकिल...

दिल्ली : जबरन वसूली के मामले में राष्ट्रीय स्तर के पूर्व साइकिल चालक, शिक्षक समेत चार गिरफ्तार

दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में 24 अगस्त को एक आभूषण की दुकान पर जबरन वसूली की कोशिश के दौरान कथित तौर पर गोलीबारी करने के मामले में राष्ट्रीय स्तर के पूर्व साइकिल चालक और एक शिक्षक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) मनोज सी ने बताया कि भागने से पहले आरोपियों ने एक ‘नोट’ छोड़ा था जिसमें उन्होंने आभूषण विक्रेता से एक करोड़ रुपये की मांग की थी। नोट पर चार बदमाशों नीरज बवाना, नवीन बाली, बंबीहा और भोला के नाम भी लिखे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments