Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsजम्मू में मिनी बस पलटी, 30 लोग घायल

जम्मू में मिनी बस पलटी, 30 लोग घायल

जम्मू शहर के बाहरी इलाके में सोमवार को एक मिनी बस के पलटने से करीब 30 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मैरा मांदरेया से अखनूर जा रही मिनी बस तेज रफ्तार में थी, तभी यह खुगा मोड़ के पास अनियंत्रित होने के बाद पलट गई।

अधिकारियों ने बताया कि हादसे में करीब 30 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि उनमें से 10 घायलों को जम्मू के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments