Thursday, February 12, 2026
HomeCurrent Newsहाथरस हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस नेता राहुल गांधी

हाथरस हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस नेता राहुल गांधी

कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को हाथरस हादसे के पीड़ितों के परिजनों से मिलकर उन्हें संतावना दी। बता दें कि उत्तरप्रदेश के हाथरस में एक सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई थी जिसमें कि 120 से ज्यादा लोगों की मौत और कई लोग घायल हो गए थे।

दिल्ली से सड़क मार्ग द्वारा राहुल गांधी सुबह करीब 7 बजे अलीगढ़ के पिलखना पहुंचे। यहां वह हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मिले। इसके बाद वह हाथरस में नवीपुर खुर्द, विभव नगर स्थित ग्रीन पार्क पहुंचेंगे, जहां वह आशा देवी, मुन्नी देवी आ ओमवती के परिवार वालों से मिलेंगे।

गौरतलब हो कि हाथरस भगदड़ मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक इस घटना में आयोजन समिति से जुड़े छह सेवादारों को गिरफ्तार किया है तो वहीं इस घटना के मुख्य आयोजक-मुख्य सेवादार की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments