HomeBreaking Newsमैड संधू की हत्या के बाद छलका पिता का दर्द, सरकार से...

मैड संधू की हत्या के बाद छलका पिता का दर्द, सरकार से की ये मांग…

सोशल मीडिया पर ‘मैड संधू’ के नाम से लोकप्रिय मधुसूदन सिंह(Mad Sandhu) की हत्या के बाद उनका परिवार गहरे सदमे में है। पंजाब पुलिस से रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर और मधुसूदन के पिता भूपिंदर सिंह ने बेटे की मौत के बाद परिवार की स्थिति को लेकर अपना दर्द साझा किया। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर उनके बेटे की क्या गलती थी जिसके कारण उसकी जान चली गई।

भूपिंदर सिंह के मुताबिक, मधुसूदन ही परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों को संभालता था। उसकी मौत के बाद परिवार के सामने रोजमर्रा के खर्च और रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

‘मैड संधू’ के नाम से बनाई पहचान

पिता ने बताया कि मधुसूदन का वास्तविक नाम मधुसूदन सिंह था। सोशल मीडिया पर वह ‘मैड संधू’ के नाम से जाना जाता था। अपने अलग अंदाज और मेहनत से उसने युवाओं के बीच पहचान बनाई और उसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती गई।

कई सामाजिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों में उसे बतौर मुख्य अतिथि भी बुलाया जाता था। पिता का आरोप है कि बेटे की बढ़ती लोकप्रियता से कुछ लोग उससे नाराज थे और इसी रंजिश में साजिश के तहत उसकी हत्या की गई।

जरूरतमंदों की मदद में आगे रहता था

परिवार के अनुसार, मधुसूदन सिर्फ अपने घर की जिम्मेदारी नहीं उठाता था बल्कि गरीब और जरूरतमंद लोगों की भी मदद करता था। वह जरूरतमंद परिवारों को राशन उपलब्ध कराने और बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करता था। इसके अलावा उसने मेडिकल और रक्तदान शिविरों के आयोजन में भी योगदान दिया था।

बाढ़ के दौरान भी उसने प्रभावित लोगों की सहायता की थी। उसने एक सैलून भी शुरू किया था, जहां कई लोगों को रोजगार मिला हुआ था। उसकी मौत के बाद सैलून बंद है और वहां काम करने वालों के सामने भी रोजगार की समस्या खड़ी हो गई है।

धमकियों के बावजूद सुरक्षा न मिलने का दावा

भूपिंदर सिंह का कहना है कि मधुसूदन को पहले से जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। उनका दावा है कि इस खतरे की जानकारी संबंधित विभागों और पुलिस अधिकारियों को दी गई थी तथा सुरक्षा के लिए गनमैन की मांग भी की गई थी। परिवार का आरोप है कि इसके बावजूद स्थायी सुरक्षा नहीं मिली।

छोटे बेटे के लिए सरकारी नौकरी की मांग

मधुसूदन की मौत के बाद परिवार में उनके बुजुर्ग माता-पिता और छोटा बेटा अर्शदीप सिंह हैं। आर्थिक संकट को देखते हुए भूपिंदर सिंह ने पंजाब सरकार से अर्शदीप को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। परिवार ने हत्या के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की भी मांग की है। उनका कहना है कि उन्हें अपने बेटे के लिए इंसाफ चाहिए।

यह भी पढ़ें : डॉक्टर नहीं कर सकेंगे ‘नंबर-1’ और ‘गारंटीड इलाज’ जैसे दावे, NMC ने जारी की…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments