HomeBreaking News'ये आस्था, पैसा नहीं…’, 5 करोड़ लेकर दर्शन करने के आरोपों पर...

‘ये आस्था, पैसा नहीं…’, 5 करोड़ लेकर दर्शन करने के आरोपों पर फलाहारी महाराज को विराट कोहली का मुंहतोड़ जवाब, बोले- संत प्रेमानंद जी पर पूरी श्रद्धा

Virat Kohli first reaction on Premanand Maharaj Controversy: वृंदावन के प्रेमानंद महाराज को लेकर चल रहा विवाद लगातार चर्चा में है। इसी बीच भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली पर आरोप लगाया गया कि वह पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए 5 करोड़ रुपये लेकर पहुंचे थे। अब विराट कोहली की ओर से इन आरोपों पर प्रतिक्रिया सामने आई है। उनके प्रवक्ता ने इस दावे को पूरी तरह झूठा, आधारहीन और तथ्यों के विपरीत बताया है।

दिनेश फलाहारी ने लगाया था आरोप

श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी ने दावा किया था कि विराट कोहली और उनकी पत्नी को प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए 5 करोड़ रुपये दिए गए थे। इस आरोप के बाद विराट की ओर से आधिकारिक सफाई जारी की गई, जिसमें इस पूरे दावे का स्पष्ट तौर पर खंडन किया गया।

आस्था और सम्मान के कारण मिलते हैं- विराट

विराट कोहली के प्रवक्ता ने कहा कि प्रेमानंद महाराज से उनकी मुलाकात किसी आर्थिक लेन-देन से जुड़ी नहीं है, बल्कि यह पूरी तरह आस्था, श्रद्धा और सम्मान का विषय है। बयान में कहा गया- ”फालाहारी महाराज दिनेश शर्मा के विराट कोहली पर लगाए आरोप पूरी तरह झूठे-आधारहीन और गलत हैं- ‘’विराट कोहली प्रेमानंद महाराज जी से पूरी तरह से अपनी गहरी आस्था और महाराज जी के प्रति सम्मान के कारण मिलते हैं। हम मीडिया से आग्रह करते हैं कि ऐसी खबरों या आरोपों को फैलाने से पहले जानकारी की पुष्टि कर लें। खासकर तब जब सार्वजनिक हस्तियों से जुड़े बयान बिना तथ्यों की पुष्टि के दिए जाते हैं।’’ 

परिवार के साथ कई बार पहुंचे आश्रम

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा प्रेमानंद महाराज से पहले भी मुलाकात कर चुके हैं। दोनों अपने बच्चों वामिका और अकाय के साथ कई बार केली कुंज आश्रम पहुंचे हैं। इन मुलाकातों की तस्वीरें और वीडियो भी समय-समय पर चर्चा में रहे हैं। विराट के अलावा कई अन्य सेलिब्रिटी भी प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचते रहे हैं।

मुलाकात के बाद विराट में बदलाव का दावा

प्रेमानंद महाराज से मुलाकात के बाद विराट कोहली की जिंदगी में कई बदलाव देखने को मिले हैं। उनके प्रोफेशनल करियर में फोकस और सफलता के साथ-साथ मैदान के बाहर उनके व्यवहार में भी बदलाव की बात कही गई है।

आध्यात्मिकता की ओर बढ़ा झुकाव

विराट कोहली के आध्यात्मिक रुझान का भी जिक्र किया गया है। दावा है कि खाली समय में वह हाथों में काउंटर लेकर ‘राधा-राधा’ जपनाम करते हैं। हालांकि, 5 करोड़ रुपये लेकर दर्शन करने का आरोप विराट की ओर से पूरी तरह खारिज कर दिया गया है।

Read More:

Bullet Train Project में बड़ी कामयाबी, साबरमती पर 12 मंजिला ऊंचा, 480 मीटर लंबा पुल बनकर तैयार

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments